ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

मुजफ्फरपुर की बोचहां सीट से इस बार भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगी विधायक बेबी कुमारी, जानिए भाजपा से मिले अपमान पर क्या कहा ?

मुजफ्फरपुर।  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections 2020 ) के दौरान मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) की धरती पर वर्ष 2015 की घटना दोहराई गई। जी हां, बोचहां (Bochhan) सुरक्षित सीट की वर्तमान विधायक बेबी कुमारी (Baby Kumari ) के साथ इस बार भी कुछ वैसा ही हुआ जैसा पिछली बार हुआ। उस बार लोजपा (LJP) ने किया और इस बार कुछ उसी भूमिका में वीआइपी (VIP) दिखी। इसके बाद बेबी कुमारी ने फिर से निर्दलीय ही चुनाव के मैदान में उतरने की घोषणा कर दी हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक (Facebook) पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की है कि वह 19 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

इस पोस्ट में उन्होंने पिछली बार की घटना और इसके बाद भी उनका भाजपा (BJP) पर भरोसा करने का जिक्र किया है। लिखती हैं- आपलोगों के स्नेह एवं समर्थन से मैं पिछली बार 25000 मतों से जीतकर निर्दलीय विधायक बनी थी। मैंने भाजपा पर विश्वास करके उसको अपना समर्थन दिया। परंतु, पार्टी ने 2015 की तरह ही हम सभी का अपमान करते हुए टिकट से वंचित कर दिया। यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि यह अपमान आपकी बेटी, आपकी बहू और विधानसभा की समस्त जनता का है। मैंने अपने कार्यकाल के दौरान आपके साथ एवं अपने संघर्ष के बल पर हरसंभव कार्य किए। आपलोगों का स्नेह एवं समर्थन मुझे हमेशा प्राप्त होते रहा है। समस्त जनता एवं कार्यकर्ताओं के दम पर मैं 19 अक्टूबर को आपकी प्रतिष्ठा बचाने हेतू अपना नामांकन कर रही हूं। आशा एवं पूर्ण विश्वास है आपलोगों का स्नेह एवं समर्थन मुझे प्राप्त होता रहेगा।

इससे साफ झलकता है कि भाजपा नेतृत्व की ओर से किए गए व्यवहार से वह आहत हैं। उन्होंने इसे अपना अपमान माना है। इसे उन्होंने बोचहां क्षेत्र की जनता से जोड़ते हुए पूरे क्षेत्र का अपमान करार दिया है। इस तरह एक भावुक अपील के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं से समर्थन करने का आह्वान किया है। हालांकि आज उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया है। आशा की जा रही है कि इसमें वह विस्तार से अपनी भावी रणनीति की जानकारी देंगी। वीआइपी से बात होनें और बिगड़ने के बारे में भी सवाल पूछा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button