ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

खुशखबरी : दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण शुल्क किया माफ

नई दिल्ली।  दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण शुल्क में बड़ी राहत देने का एलान किया है। इसके तहत वाहनों के पंजीकरण शुल्क में छूट देने की घोषणा की गई है। बैटरी से संचालित वाहनों के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह एलान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के इच्छुक लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस एलान के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद को इस घोषणा के लिए बधाई दी है।

इसी महीने 11 अक्टूबर को इलेक्ट्रिक वाहनों को भी रोड टैक्स से छूट दी गई थी। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए इच्छुक लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का प्रयास सफल होता दिख रहा है

1 लाख पहुंचने वाली है इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या

मिली जानकारी के मुताबिक, अप्रैल से लेकर सितंबर तक दिल्ली में 2629 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। इनमें 297 मोटर साइकिल व स्कूटर हैं, वहीं 67 कैब और 80 कारें शामिल हैं। खास बात यह है कि लोगों ने इन वाहनों की खरीद बिना सब्सिडी लिए ही की है। इसे देखते हुए इस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि लोगों में इलेक्टि्रक वाहनों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। फिलहाल दिल्ली में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या एक लाख के करीब पहुंचने वाली है।

दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की है। जिसमें वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। वाहनों की श्रेणी के हिसाब से सब्सिडी की रकम रखी गई है। ऐसे वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स माफ करने के अलावा सरकार अब वाहनों का पंजीकरण शुल्क भी माफ करने जा रही है। जानकारों का मानना है कि सब्सिडी शुरू होते ही इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का और रुझान बढ़ेगा। बहुत से लोग सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button