ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

बिहार में PM मोदी के 12 कार्यक्रम तय, 23 को सासाराम, गया व भागलपुर में पहली रैलियां

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 रैलियां करेंगे। उनकी पहली रैली 23 अक्‍टूबर को सासाराम (Sasaram) में होगी। उसी दिन प्रधानमंत्री की दो और रैलियां गया (Gaya) व भागलपुर (Bhagalpur) में भी होंगी। पहले चरण के चुनाव (First Phase Election) के लिए प्रधानमंत्री की यही तीन रैलियां होंगी, जिनके माध्‍यम से वे 71 सीटों पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के लिए जनता से आह्वान करेंगे। उनकी अन्‍य नौ रैलियां दूसरे व तीसरे चरण की सीटों के लिए होगीं। बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) ने बताया कि ये रैलियां एनडीए की होंगी, जिनमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शामिल रहेंगे।

12 दिनों में 12 रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री 12 दिनों में 12 रैलिां करेंगे। उनकी पहली रैली 23 अक्‍टूबर को सासाराम, गया व भागलपुर में होगी। इसके बाद वे 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री का तीसरा दौरा एक नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में हाेगा तो चौथा और अंतिम दौरा तीन नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा तथा अररिया के फारबिसगंज में होगा।

पहले चरण के चुनाव के लिए तीन रैलियां 23 अक्‍टूबर को

विदित हो कि 28 अक्टूबर को चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले शनिवार 17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। इस दौरान बीजेपी प्रचार अभियान को परवान चढ़ाने के लिए चार अलग-अलग दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दर्जन रैलियां कराने जा रही है। पहले चरण के चुनाव के लिए उनकी तीन रैलियां 23 अक्‍टूबर को सासाराम, गया व भागलपुर में होने वाली हैं

बीच के दिनों में आएंगे अमित शाह, योगी आदित्‍यनाथ

प्रधानमंत्री नवरात्र के दौरान निराहार रहते हैं। नवरात्र के नौ दिन वे केवल पानी पीकर रहते हैं। इसी में वे वोट मांगने आएंगे तथा एनडीए की सरकार बनाने की अपील करेंगे। प्रधानमंत्री की रैलियों के बीच के दिनों में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Yogi Aditya Nath) एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) जैसे स्टार प्रचारक रैलियां करेंगे।

प्रधानमंत्री के प्रचार से एनडीए को काफी उम्मीद

पहले चरण के लिए आखिरी दौर में प्रधानमंत्री के प्रचार से एनडीए को काफी उम्मीद है। नरेंद्र मोदी सभी 71 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीतने का आह्वान करेंगे।

Related Articles

Back to top button