ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, कई घायल

 

पंजाब। पंजाब की लुधियाना जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प के दौरान कई कैदी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान कैदियों ने जेल तोड़ने की भी कोशिश की। घटना के बाद जेल परिसर में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं कैदियों को काबू में करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया है। विवाद के बाद चार कैदी जेल तोड़कर बाहर निकल गए थे, जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है।

अब तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच झगड़ा बड़े विवाद में बदल गया। इसके बाद शुरू हुई हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस भी पहुंची। इस झगड़े में एक कैदी की मौत की सूचना है।

जेल के अंदर रुक रुककर फायरिंग भी जारी है। इसमें कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान नौ कैदी भागने में कामयाब हो गए हैं। भाग रहे चार कैदियों को पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button