ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

राजस्थान व बैंगलोर में मुकाबला, जीत की राह पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें

 दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020)में आज दो मुकाबले होने हैं। दिन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह आइपीएल के 13 वें सत्र का 33वां मुकाबला होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के जरिए जीत की राह पर लौटना चाहेंगी। दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में शिकस्त मिली है। बैंगलोर को पिछले मुकाबले में किंग्स इलवेन पंजाब (KXIP) और राजस्थान को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने हराया था।

अंक तालिका की बात करें तो विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम आठ में पांच मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। टीम इस मैच में जीत हासिल करके प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी। स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम आठ में से तीन मैच जीतकर सातवें स्थान पर है। टीम अगर आज मैच हार जाती है तो उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी कठिन हो जाएगी।

आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम के साथ छेड़छाड़ की और उनका यह दांव पूरी तरह से विफल रहा। इन-फॉर्म एबी डिविलियर्स को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा गया। वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को उनसे पहले बल्लेबजी करने आए। इसे लेकर कप्तान कोहली की काफी आलोचना हुई। ओपनर देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, कप्तान कोहली और डिविलियर्स शानदार फॉर्म में हैं। टीम के गेंदबाज ने भी पंजाब के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में टीम के पास क्रिस मॉरिस, युजवेंद्रा चहल, नवदीप सैनी, इसुरु उडाना और वॉशिंगटन सुंदर जैसे विकल्प मौजूद है। पंजाब के खिलाफ मैच छोड़कर इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। चहल और सुंदर ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है।

स्टीव स् के नेतृत्व वाली राजस्थान की टीम के पास मजबूत बैटिंग लाइन-अप  है। हालांकि, स्मिथ, संजू सैमसन और जोस बटलर निरंतर प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। सैमसन और स्मिथ ने शारजाह में खेले गए पहले दो मैचों में शानदार पारियां खेलीं, लेकिन मैदान बदलते ही उनका फॉर्म खराब हो गया। बटलर भी अभी तक शुरू में मिली अच्छी शुरुआत को भुनाने में असमर्थ रहे हैं। सात पारियों में वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके हैं।

बेन स्टोक्स को टीम सलामी बल्लेबाज के रूप में खिला रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 41 रन बनाए। स्टार ऑलराउंडर की निरंतरता राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा  लगता है कि टीम का मध्यक्रम राहुल तेवतिया पर ज्यादा ही निर्भर है। उन्होंने पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो बार जीत दिलाई  है, लेकिन दिल्ली के खिलाफ ऐसा करने में वे असफल रहे। गेंदबाजी की कमान जोफ्रा आर्चर के कंधों पर होगी, जो अब तक काफी प्रभावी रहे हैं। तेवतिया और श्रेयस गोपाल के तौर पर स्पिनर हैं। स्टोक्स के आने से गेंदबाजी आक्रमण को भी मजबूती मिली है।

टीमें-

बैंगलोर

देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिमव दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, वॉशिंग्टन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्रा चहल।

राजस्थान

बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, जयदेव उनादकट।

Related Articles

Back to top button