ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल

चकराता (देहरादून)। प्रखंड से जुड़े युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस में शामिल हुए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीति के चलते जनता में आक्रोश है। झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार को आने वाले चुनाव में जनता बाहर का रास्ता दिखाई।

जौनसार-बावर के चकराता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को चकराता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान की अगुआई में कुराड़-सिचाड़-खनाड़ के भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा खनाड़ के स्याणा दिनेश भट्ट समेत कई अन्य ग्रामीणों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पूर्व में हुए चुनाव के समय भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य की जनता को कई बड़े सपने दिखाए। लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता से किए सभी वायदे भूल गई।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति के चलते पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है। सत्ता के नशे में चूर डबल इंजन की सरकार के पास राज्य के हजारों बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। रोजगार की तलाश में भटकते युवा पलायन करने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार में तेजी से बढ़ती मंहगाई व ऊपर से कोरोना की दोहरे मार झेल रहे जनता का दुख-दर्द जानने की सरकार के पास फुर्सत नहीं है। कोरोनाकाल में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले श्रमिक, छोटे किसान, बागवान, व्यापारी, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार व अन्य कारोबारी बेहाल है

इन सभी समस्याओं के बावजूद प्रदेश सरकार के पास कोई योजना नहीं है। सदस्यता अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, बारुदत्त जोशी, दिनेश भट्ट, अजय मल्ल, कांतिराम जोशी, सूरतराम जोशी, सुरेंद्र भट्ट, जगत सिंह, शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button