ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

EVM, VVPAT को लेकर चुनाव आयोग से मिलने जा रहे 21 विपक्षी दल

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी. उससे पहले, मंगलवार को 21 विपक्षी दल चुनाव आयोग से मिलकर EVM और VVPAT को लेकर अपनी चिंताएं सामने रखेंगे. विरोधी दलों ने यह फैसला रविवार को आए एक्जिट पोल्‍स के बाद लिया है जिसमें सत्‍ताधारी एनडीए को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है.

एक्जिट पोल्‍स में विपक्षी दलों का प्रदर्शन निराशाजनक ही दिखा गया है. क्षेत्रीय दलों के भी खराब परफॉर्म करने का अनुमान लगाया गया है. 13 एक्जिट पोल्‍स में बताया गया है कि विपक्षी गठबंधन 122 से ज्‍यादा सीटें नहीं जीतेगा. अधिकतर राजनैतिक दलों ने कहा है कि एक्जिट पोल्‍स अक्‍सर सही नहीं होते. तृणमूल कांग्रेस की अध्‍यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि ऐसे एक्जिट पोल्‍स “हजारों EVMs को बदलने या गड़बड़ी करने” के लिए लाए जाते हैं.

विपक्षी दलों ने उठाए हैं एक्जिट पोल्‍स पर सवाल

सोमवार को तेलुगू देशम प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि चुनाव आयोग को पारदर्शिता और जिम्‍मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्‍होंने सवाल उठाए कि 50 फीसदी वोटर स्लिप्‍स का VVPAT से मिलान क्‍यों नहीं किया जा रहा है.

कर्नाटक सीएम एचडी कुमारस्‍वामी ने कहा कि ‘एक्जिट पोल एक खास नेता और उसकी पार्टी के पक्ष में एक लहर का झूठा वातावरण तैयार करने का एक प्रयास था.’ उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल को अनावश्यक अधिक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए, जो मात्र अस्थायी आंकड़े पेश करता है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सत्ताधारी एआईएडीएमके के नेता के. पलनीस्वामी ने ओपिनियन/एक्जिट पोल को जबरदस्ती की राय करार दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button