ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
विदेश

बिलावल ने साधा निशाना: कहा- सेना का हो रहा है बेजा इस्‍तेमाल, खतरे में देश की एकता

कराची। पाकिस्‍तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मुखिया बिलावल भुट्टो-जरदारी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक रैलियों में सेना के जनरलों का नाम लेने से बचना चाहती थी, क्योंकि इस तरह के कदम देश की राष्ट्रीयता और अखंडता को प्रभावित कर सकते हैं। बिलावल ने डॉन के हवाले से कहा कि राजनीतिक रैलियों में जनरलों के नामों का उल्‍लेख करने से वह बेहद दुखी है। उन्‍होंने कहा कि चाहे यह नाम सत्‍ता पक्ष की ओर से लिया गया हो या विपक्ष की ओर से उल्‍लेख किया गया हो। यह हमारी संस्थाओं की अखंडता को कमजोर करता है। उन्‍होंने विपक्ष का बचाव करते हुए कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री इमरान खान जिम्‍मेदार हैं। बिलावल ने इसके लिए इमरान को दोषी ठहराया है।

सेना का राजनीतिकरण कर रहे हैं इमरान खान

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान पाकिस्‍तानी सेना का बेजा इस्‍तेमाल कर रहे हैं। बिलावन ने आरोप लगाते हुए कहा कि इमरान सेना का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं कि सेना पर सवाल उठना लाजमी है। बिलावल ने कहा कि इमरान सरकार द्वारा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सेना को तैनात किया जा रहा है। इतना ही नहीं इमरान अपनी हर चुनावी रैली में इस बात का उल्‍लेख करते हैं कि सेना उनके साथ हैं। इससे विपक्ष भी सेना का नाम लेने पर मजबूर हो रहा है।

Related Articles

Back to top button