ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
विदेश

नार्वे में तीर कमान से हमला करने वाला पूर्व में कट्टरपंथी के तौर पर किया जा चुका था चिह्नित, आतंकी हमले का संदेह

कोपेनहेगन। नार्वे के कोंसबर्ग में एक हमलावर ने बुधवार को खरीदारी कर रहे लोगों पर तीर-धनुष से हमला कर दिया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को संदेह है कि हमलावर मुस्लिम पंथ को अपनाने के बाद कट्टरपंथी बन गया था। पुलिस प्रमुख ओले बी सावेरुड ने संवाददाताओं को बताया कि पहले भी इस संदिग्‍ध के कट्टरपंथी होने को लेकर चिंता जताई गई थी। वहीं नार्वे की सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि यह आतंकी हमला प्रतीत होता है।

राजधानी ओस्लो के करीब स्थित 26 हजार की आबादी वाले कोंसबर्ग के पुलिस प्रमुख ने बताया कि हमलावर से पुलिस की झड़प भी हुई। हालांकि, उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है और वे आइसीयू में भर्ती हैं। घायलों में से एक पुलिस कर्मी है, जो ड्यूटी समाप्त होने के बाद दुकान में खरीदारी कर रहा था।

पुलिस प्रमुख ओएविंग आस ने कहा, ‘वारदात शाम 6.15 बजे हुई और हमलावर को 30 मिनट बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हमें जानकारी मिली है कि इस हमले को सिर्फ एक व्यक्ति ने अंजाम दिया है।’ संदेह है कि आरोपित ने कई अन्य स्थानों पर भी लोगों पर हमले किए हैं। हालांकि, पुलिस ने उससे पूछताछ फिलहाल नहीं की है। डेनमार्क निवासी हमलावर कोंसबर्ग में रह रहा था और पुलिस को संदेह है कि वह कट्टरपंथियों के संपर्क में था।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग ने वारदात को विभत्स करार देते हुए कहा कि इसके उद्देश्यों का अनुमान लगाना फिलहाल जल्दबाजी होगी। भावी प्रधानमंत्री जोनास जी. स्टोएरे ने घटना को क्रूर व नृशंस करार दिया है। सामान्यतौर पर नार्वे में सामूहिक हत्याएं नहीं होती हैं। 22 जुलाई, 2011 को आंद्रेस ब्रेविक ने ओस्लो में देश के सबसे भयानक आतंकी हमले को अंजाम दिया था। बम से हुए हमले में आठ लोग मारे गए थे। उसे 21 साल की सजा हुई है।

Related Articles

Back to top button