ब्रेकिंग
एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न...
मध्यप्रदेश

रिवोल्ट टायर के कारखाने से अगवा कर्मचारी की लोकेशन राजस्थान में मिली

भोपाल। नर्मदापुरम रोड पर बने रिवोल्ट टायर के कारखाने से अगवा कर्मचारी सूरज साहू की लोकेशन पुलिस को मिल गई है। वह राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में है। कर्मचारी ने अपने मालिक को फोन कर खुद के अगवा किए जाने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य आए हैं, जिसमें वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के अंदर मुंह पर तौलिया बांधकर ट्रेन में खुद बैठ रहा है। उसके साथ कोई नजर नहीं आ रहा है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि कर्मचारी ने खुद ही कर्ज से परेशान होकर अपने अपहरण की साजिश रची। उसे भोपाल लाने के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना की गई है।

हम बता दें कि चार दिन पहले नर्मदापुरम रोड पर टायर रिवोल्ट करने वाले कारखाने के अंदर रात में सो रहे ग्राम दीपड़ी निवासी सूरज साहू को बाहर बुलाकर कार से चार लोगों द्वारा हाथ पैर बांधकर अगवा करने की एफआइआर कारखाने के मालिक की ओर से दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने आरोपित की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो वह आईएसबीटी के पास मिली थी। पूछताछ में पता चला कि कर्मचारी ने मालिक को खुद अपहरण होने की जानकारी फोन पर दी थी। बाद में पुलिस ने मामले की गंभीरता देखी और उसके स्वजनों के बयान दर्ज किए तो सूरज साहू के कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई।

सीसीटीवी में ट्रेन में बैठता दिखा

मिसरोद थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन के सीसीटीवी देखे गए तो वह एक ट्रेन में मुंह पर तौलिया बांधकर बैठता दिख रहा है। उन फुटेज को जब उसके स्वजनों को दिखाया गया तो उन्होंने उसके ही होने की पुष्ठि कर दी। इसके अलावा उसने राजस्थान में थोड़ी देर के लिए मोबाइल ऑन किया था, तब उसने एक व्यक्ति से बात की थी। उसकी लोकेशन राजस्थान के जयपुर की थी। जब पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बोला कि सूरज राजस्थान के जयपुर में है। पुलिस ने एक टीम उसे भोपाल लाने के राजस्थान के जयपुर रवाना की है।

Related Articles

Back to top button