ब्रेकिंग
एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न...
टेक्नोलॉजी

अगस्त में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन वनप्लस से लेकर सैमसंग तक लिस्ट में शामिल

स्मार्टफोन लवर्स के लिए अगस्त का महीना बेहद रोमांचक रहने वाला है। इस महीने मार्केट में कई मोबाइल लॉन्च होने वाले हैं। अगस्त में ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी कई फोन एंट्री करेंगे। इस लिस्ट में रेडमी, मोटोरोला, वनप्लस और सैमसंग समेत कई स्मार्टफोन शामिल हैं। शाओमी और वनप्लस के फोल्डेबल फोन लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप नया मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद रहेगा।

Redmi 12 5G

रेडमी का यह स्मार्टफोन 1 अगस्त को भारत में एंट्री कर रहा है। यह फोन Redmi Note 12R का रीब्रांडिंग है। इसमें कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देने जा रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 5 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.75 इंच है। यह फुच एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 90 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Motorola G14

मोटोरोला जी सीरीज का यह स्मार्टफोन 1 अगस्त को भारत आएगा। मोबाइल में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की है।

Samsung Galaxy F34 5G

सैमसंग के इस फोन का यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी है। फोन का कैमरा 50 मेगापिक्सल है।

वनप्लस के दो स्मार्टफोन की एंट्री

वनप्लस अगले महीने Oneplus ACe 2 Pro के साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन Oneplus Open लॉन्च करेगा। दोनों फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर संचालित होंगे।

Related Articles

Back to top button