ब्रेकिंग
CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज... Jabalpur High Court Order: श्रम आयुक्त के पास नहीं है ज्यूडिशियल पावर, हाईकोर्ट का अहम फैसला Shahdol Crime News: लग्जरी कार से नशीले कफ सिरप की तस्करी, पुलिस ने पीछा कर 2 आरोपियों को दबोचा
खेल

मयंक अग्रवाल ने पंजाब को दिलाई दूसरे सुपर ओवर में जीत, देखती रह गई मुंबई

नई दिल्ली। MI vs KXIP IPL 2020 Match Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामना मजबूत मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई के मैदान पर हुआ। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और डिकॉक के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस तरह पंजाब के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य था, लेकिन केएल राहुल की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए और मैच टाई हो गया। 

स्कोर बराबर होने के बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि दोनों टीमें सुपर ओवर में 5-5 रन बना सकीं और सुपर ओवर मैच भी टाई हो गया। ऐसे में मैच का नतीजा निकालने के लिए फिर से सुपर ओवर हुआ और मुंबई ने 11 रन बनाए। वहीं, पंजाब की टीम ने दूसरे ओवर में 15 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

पंजाब का पहला  सुपर ओवर 

मुंबई इंडियंस की तरफ से सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए। पंजाब की तरफ से केएल राहुल और निकोलस पूरन ने बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला। 

पहली गेंद- पहली गेंद पर केएल राहुल ने 1 रन लेकर स्ट्राइक पूरन को दी।

दूसरी गेंद-  बुमराह ने डाली फुल टॉस और निकोलस पूरन इसका फायदा नहीं उठा पाए। अनुकूल रॉय ने उनका कैच लपका।

तीसरी गेंद- केएल राहुल ने एक रन लेकर स्ट्राइक दीपक हुड्डा को दिया।

चौथी गेंद- एक बार फिर से सटीक लाइन पर बुमराह ने गेंद डाली और दीपक ने एक रन लिया।

पांचवीं गेंद-  राहुल ने बुमराह की यॉर्कर पर दो रन बनाए।

छठी गेंद- आखिरी गेंद पर राहुल ने रिवर्स स्वीप करना चाहा लेकिन सिर्फ 1 रन ही बना पाए। इस तरह से मुंबई के सामने जीत के लिए पंजाब ने 6 रन का लक्ष्य रखा। 

मुंबई का पहला सुपर ओवर

कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक मुंबई की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे। पंजाब की तरफ से मोम्मद शमी को सुपर ओवर का जिम्मा दिया गया।

पहली गेंद- डिकॉक ने शमी की पहली गेंद पर एक रन बनाया।

दूसरी गेंद- रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक डिकॉक को दी

तीसरी गेंद- शमी ने अनुभव का फायदा उठाते हुए तीसरी गेंद पर भी एक ही रन दिया।

चौथी गेंद- गेंद प्वाइंट की तरफ गई और रोहित रन चुराने के लिए आगे निकले लेकिन फिर तुरंत ही वापस लौट आए।

पांचवीं गेंद- शमी की शानदार गेंदबाजी और रोहित पूरी तरह से चूक गए। पैर पर लगने के बाद रोहित दौड़ पड़े और एक रन पूरा किया।

छठी गेंद- डि कॉक ने शॉट मारा और दौड़ पड़े। दो रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हुए और इस तरह से मैच एक बार फिर सुपर ओवर में गया।

मुंबई का दूसरा सुपर ओवर 

पहली गेंद- क्रिस जॉर्डन ने कीरोन पोलार्ड को शानदार यॉर्कर डाला और उन्होंने एक रन हासिल किया।

दूसरी गेंद- गेंद वाइड गई और मुंबई को एक रन के साथ एक गेंद भी मिला। अगली गेंद एकदम सटीक रही और हार्दिक पांड्या ने एक रन लिया।

तीसरी गेंद-  पालार्ड ने इस गेंद को कवर की दिशा में खेला और चौका हासिल किया।

चौथी गेंद-  एक और वाइड, मतलब मुंबई को एक और गेंद से साथ एक अतिरिक्त रन भी मिला। पोलार्ड ने लेग साइड में शॉट लगाया और दो रन चुराने की कोशिश में हार्दिक रन आउट होकर वापस लौटे।

पांचवीं गेंद- पोलार्ड ने शॉट लगाया और केएल राहुल ने कैच की अपील की जिसपर डीआरएस ली गई। पोलार्ड को थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया।

छठी गेंद-  पोलार्ड ने एक शानदार शॉट लगाया गेंद छक्के के लिए जा रही थी लेकिन मयंक अग्रवाल ने इसे मैदान के अंदर खींच लिया और टीम के लिए रन बचाए। इस गेंद पर महज दो रन ही मिले।

मंंबई ने पंजाब के सामने जीत के लिए कुल 12 रन का लक्ष्य रखा। अब 6 गेंद पर पंजाब को 12 रन की जरूरत है।  

पंजाब का दूसरा सुपर ओवर

क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल पंजाब की तरफ से दूसरा सुपर ओवर खेलने आए। ट्रेंट बोल्ड को मुंबई की तरफ से सुपर ओवर की जिम्मेदारी दी गई।

पहली गेंद- गेल ने बोल्ट की पहली ही गेंद को उठकर बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। गेंद सीधा छक्के के लिए गई।

दूसरी  गेंद- स्लो बाउंसर पर गेल ने भागकर एक रन लिया और दूसरा रन लेने से मयंक ने उनको रोका।

तीसरी गेंद- मयंक अग्रवाल ने तीसरी गेंद पर बेहतरीन शॉट लगाते हुए चौका हासिल किया।

चौथी गेंद- चौका लगाते हुए मयंक ने पंजाब को मुंबई को मैच में जीत दिलाई।

पंजाब की पारी, केएल राहुल का अर्धशतक

पंजाब को पहला झटका तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने मयंक अग्रवाल को 11 रन से निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखा दी। क्रिस गेल इससे पहले की और खतरनाक हो जाते उन्हें राहुल चाहर ने 24 रन पर ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट करवा दिया। निकोलस पूरन ने 12 गेंदों पर तेज 24 रन की पारी खेली और बुमराह ने उन्हें कैच आउट करवा दिया जबकि मैक्सवेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए और राहुल चाहर ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच करवा दिया।

कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों पर शानदार 77 रन की पारी खेली और बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं क्रिस जोर्डन को पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया।

मुंबई की पारी, डिकॉक की फिफ्टी

पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा जो 8 गेंदों में 9 रन बनाकर अर्शदीप के शिकार बने। टीम का दूसरा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा जो बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार बने। अर्शदीप ने मुंबई को तीसरा झटका इशान किशन को 7 रन के निजी स्कोर पर मुरुगन अश्विन के हाथों कैच आउट कराया।

रवि बिश्नोई ने किंग्स इलेवन पंजाब को चौथी सफलता क्रुणाल पांड्या को आउट कर दिलाई। क्रुणाल 34 रन की पारी खेलकर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट हुए। मुंबई को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा जो 8 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट हुए। MI को छठा झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा। डिकॉक शमी की गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई की ओर से किरोन पोलार्ड 34 रन और नैथन कुल्टर नाइल 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी और अर्शदीप को 2-2 विकेट मिले। क्रिस जॉर्डन और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंगन

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

Related Articles

Back to top button