ब्रेकिंग
Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता
खेल

सुपर ओवर का वह नियम जिसके चलते पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए आए

नई दिल्ली : दुबई के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 176 रन बनाए थे जवाब में पंजाब ने भी 176 रन बनाकर मैच टाई करवा लिया। मैच सुपर ओवर में पहुंचा तो पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ही रन बना पाई। जवाब में खेलने उतरी मुंबई भी पांच ही रन बना पाई। मैच फिर टाई हो गया। अब नियमों के मुताबिक दूसरा सुपर ओवर होना था। इसमें मुंबई के कैरोन पोलार्ड को बल्लेबाजी करता देख सोशल मीडिया पर सुपर ओवर को लेकर बने नियम पर बहस शुरू हो गई।

दरअसल, क्रिकेट रूल बुक के हिसाब से अगर सुपर ओवर टाई हो जाए। और अगला सुपर आए तो दोनों टीमों के वह छह क्रिकेटर जोकि बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर जाते हैं, वह अगले सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं कर सकते थे। उनकी जगह नए बल्लेबाज ही आएंगे। जबकि बॉलिंग डिपार्टमेंट में इसका कोई असर नहीं होता।

इसलिए पोलार्ड आए दोबारा सुपर ओवर खेलने
सो, जब नियम खंगाले गए तो पता चला कि पोलार्ड दूसरे सुपर ओवर में इसलिए बल्लेबाजी के लिए उतरे क्योंकि वह पहले सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर ही नहीं आए थे। नियम यह है कि जो क्रिकेटर खेल चुका है वह आगे नहीं खेल सकता। क्योंकि रोहित और डिकॉक आऊट नहीं हुए थे इसलिए पोलार्ड को दूसरे सुपर ओवर में खेलने का मौका मिल गया।

Related Articles

Back to top button