ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
देश

असम और मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प में कई घायल, सोनोवाल ने पीएमओ को दी जानकारी, आज गृह मंत्रालय की बैठक

आइजोल/सिलचर। असम और मिजोरम के लोगों के बीच आपस में ही हिंसक झड़प हो गई है जिसमें कई के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव बन गया है। आइजोल के पुलिस अधिकारी ने बताया कि घंटों तक चली हिंसक झड़प के बाद फि‍लहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना के बाद वहां की मौजूदा स्थिति से प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ और केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत कराया है।

यह झड़प मिजोरम के कोलासिब के वैरेंगते गांव और असम के कछार जिले के लैलापुर गांव के पास बताई जा रही है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला सोमवार को दोनों राज्यों के साथ होने वाली बैठक में स्थिति की जानकारी लेंगे। मिजोरम के गृह मंत्री ललचामलियाना ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे। दोनों राज्यों ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।

कोलासिब जिले के पुलिस उपायुक्त एच लल्थलंगलियाना ने बताया कि शनिवार शाम को लाठी-डंडे लिए असम के कुछ लोगों ने सीमावर्ती गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास कथित तौर पर एक समूह पर हमला बोला। इस घटना के बाद वैरेंगते गांव के निवासी बड़ी संख्या में जमा हो गए। इलाके में धारा-144 लागू होने के बावजूद वैरेंगते गांव की गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैलापुर गांव के लोगों की करीब 20 अस्थायी झोपड़ियों और दुकानों को आग लगा दी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घंटों तक चली इस झड़प में कई लोग घायल हो गए। झड़प में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। वहीं असम सरकार ने कहा है कि हालात काबू में हैं। इलाके में शांति कायम रखने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। असम के वन मंत्री एवं स्थानीय विधायक परिमल शुक्ला बैद्य ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं। दरअसल दोनों राज्‍यों के लोग अवैध तरीके से पेड़ काटते हैं जिसके दौरान उनमें झड़प हो जाती है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के निर्देश पर बैद्य ने लैलापुर का दौरान करके हालात की जानकारी ली। असम सरकार ने कहा है कि यह घटना समुदायों में अशांति पैदा करने के इरादे से की गई थी। असम के आयुक्त (गृह) ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। उन्‍होंने मिजोरम के लोगों के साथ सौहार्द बनाए रखने की गुजारिश भी की। कछार के पुलिस अधीक्षक भंवर लाल मीणा ने कहा कि आगे ऐसी घटनाएं ना हों इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button