ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

हैदराबाद में बारिश से भारी तबाही, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया 15 करोड़ की मदद का ऐलान

भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे हैदराबाद की मदद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगे आए हैं। उन्होंने  हैदराबाद के लिए 15 करोड़ मदद की घोषणा की है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हैदराबाद में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। ऐसे में राहत के लिए दिल्ली सरकार तेलंगाना सरकार मदद देगी।

PunjabKesari

बता दें कि तेलंगाना में पिछले एक सप्ताह में बारिश से संबंधित घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। इस बीच, उत्तरी कर्नाटक में भीमा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बाढ़ के गंभीर हालात बने हुए हैं और कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर एवं रायचुर जिलों में बड़ी संख्या में गांव अब भी जलमग्न हैं, वहीं 36,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को बताया था कि शहर में बाढ़ प्रभावित घरों को 10 हजार रुपये की तत्काल राहत दी जाएगी। इसके अलावा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकान के लिए एक लाख रुपये की सहायता और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।  तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने बताया कि शहर में 1908 के बाद दूसरी सबसे भारी बारिश हुई जिससे राज्य सरकार को निचले क्षेत्रों में रहने वाले करीब 37,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजना पड़ा।

तेलंगाना सरकार ने कहा कि प्राथमिक अनुमान के अनुसार बारिश और बाढ़ से 5,000 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। सहायता के लिए 1,380 करोड़ रुपये की मांग की गई है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार राज्य की अपील के बाद सहायता मुहैया कराएगी। इससे पहले  पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ने हैदराबाद की मदद के लिए हाथ आगे बढाए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने तेलंगाना को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button