ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
खेल

Shikhar Dhawan ने IPL में रचा इतिहास, लेकिन उनको इस बात की जानकारी ही नहीं थी

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के ओपनर शिखर धवन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार शतक जमाया। यह उनका टूर्नामेंट में लगाया गया लगातार दूसरा शतक था। 13 साल के आइपीएल इतिहास में आज तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा कमाल नहीं कर पाया था। धवन ने टूर्नामेंट में इतना बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है इस बात का पता भी नहीं था। मैच के बाद जब प्लेऑफ द मैच चुना गया तब कमेंटेटर से धवन को यह मालूम चला।

इंडियन प्रीमियर लीग के 38वें मुकाबले में अंक तालिका में टॉप पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 विकेट से हराया। यह पंजाब की लगातार तीसरी जीत है और इसकी वजह से उसके प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत हो गई है।

धवन ने बनाया लगातार दो शतक बनाने का रिकॉर्ड

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली के लिए ओपनर धवन ने धमाकेदार शतक जमाया जिसकी बदौलत टीम ने 164 रन का स्कोर खड़ा किया। 61 गेंद पर 106 रन की नाबाद के दौरान धवन ने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। पंजाब ने 19वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की।

धवन ने मैच के बाद कहा, “आज ऐसा हुआ कि मेरे साथ कोई भी मैदान पर नहीं टिक पाया। मैंने जिम्मेदारी उठाई और अकेले दम पर पारी के अंत तक लगा रहा। मुझे जब कभी भी मौका मिलता गया मैं चौके लगाता रहा। मुझे याद आता है कि अपने टेस्ट डेब्यू पर भी ऐसे ही खुलकर बेबाकी से बल्लेबाजी की थी और आज जैसा ही टच नजर आया था। मैंने अच्छी तरह से आराम किया था और इस मुकाबले के लिए काफी फ्रेश था।”

रिकॉर्ड बनाने के बारे में नही था मालूम

शिखर आइपीएल में लगातार दो शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले एक सीजन में दो शतक बनाने वाले काफी खिलाड़ी हुए हैं लेकिन दो लगातार मैच में किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था। धवन ने कहा, “नहीं, मुझे इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं था।”

आगे उन्होंने कहा, “हां, हम टीम को मिली इस हार पर चर्चा करेंगे और देखें कि कहां हमें सुधार करने की जरूरत है। हमने लगातार काफी अच्छा क्रिकेट खेला है तो वो बड़ी चीज है। इस हार की वजह से हमारा मनोबल नीचा नहीं होगा बल्कि हम जोरदार तरीके से वापसी करने की कोशिश करेंगे।”

Related Articles

Back to top button