ब्रेकिंग
बालाघाट में बीएससी कृषि के छात्र की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला ... जबलपुर के देवताल मंदिर में अनोखी चोरी: भगवान गणेश को सात बार प्रणाम और शिवजी के सामने माथा टेकने के ... बालाघाट के ग्राम हिर्री में मंडई मेले के दौरान चाऊमीन खाने से बिगड़ी 118 बच्चों की तबीयत, 45 से अधिक... बीजेपी विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी, कीटनाशक सेवन की आशंका के बाद गंभीर हालत में कोलकाता... पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला: 12 घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही 19 वर्षी... थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर कार्तिगई दीपम जलाने का मामला: तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट म... वेलिंगटन टेस्ट में जीत की दहलीज पर भारतीय टीम: 720 रनों पर पारी घोषित कर ली 352 रनों की विशाल बढ़त, ... रामायण जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी साउथ फिल्मों का जलवा बरकरार: सूर्या और धनुष के बाद अब 'ENE रिपीट'... दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना पाकिस्तान का लाहौर: 500 के पार पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, जहरीली ... देश में नए लेबर कोड लागू होने के पूरे हुए एक साल, 29 पुराने श्रम कानूनों को समाहित कर मजदूरी, पेंशन ...
टेक्नोलॉजी

Nokia के शानदार वायरलेस हेडफोन से उठा पर्दा, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

नई  दिल्ली। Nokia ने अपने लेटेस्ट Essential वायरलेस हेडफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट हेडफोन में PU लेदर के इयरकप दिए गए हैं। इसके अलावा इस हेडफोन को गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस हेडफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Nokia Essential वायरलेस हेडफोन की कीमत

Nokia Essential वायरलेस हेडफोन की कीमत 59 यूरो (करीब 5,100 रुपये) है। इस हेडफोन की बिक्री नवंबर से शुरू होगी और इसे केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

Nokia Essential वायरलेस हेडफोन की स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने Nokia Essential वायरलेस हेडफोन में 40mm के ड्राइवर समेत PU लेदर इयरकप दिए हैं। इसके साथ ही हेडफोन को गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट मिला है। वहीं, इस हेडफोन की बॉडी में ब्लैक मेटल का इस्तेमाल किया गया है।

Nokia Essential वायरलेस हेडफोन के अन्य फीचर

Nokia Essential वायरलेस हेडफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और 3.5mm aux केबल दी गई है, जिसके जरिए यूजर्स इसे अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इस हेडफोन को पावरफुल बैटरी का सपोर्ट मिला है, जो सिंगल चार्ज में 40 घंटे का बैटरी बैकअप देती है।

Nokia Essential True वायरलेस इयरफोन E3500

बता दें कि कंपनी ने जुलाई में Nokia Essential True वायरलेस इयरफोन E3500 को बाजार में उतारा था। इस डिवाइस में Qualcomm’s cVc और aptX तकनीक के साथ हाई क्वालिटी ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसमें दिया गया ओवर द ईयर डिजाइन बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देता है। यह IPX5 सर्टिफाइड और ड्यूल माइक्रोफोन के साथ आता है।

वहीं Essential True Wireless Earphones E3200 में राउंडेड स्टेम लेस डिजाइन दिया गया है। इसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20kHz है। यह डिवाइस स्पैल्श रेसिस्टेंट है यानि हल्की-फुल्की पानी की बूंदों में इसका आराम से उपयोग किया जा सकता है। इसमें 50mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Back to top button