ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

उत्तराखंड: चुनावी मोड में समाजवादी पार्टी, प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; जानें- किसे कौन सी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सपा की इस कार्यकारिणी में 45 सदस्य होंगे, जिनमें तीन उपाध्यक्ष, एक प्रमुख सचिव, दो महासचिव, एक मुख्य प्रवक्ता, तीन प्रवक्ता, 20 सचिव, पांच सदस्य, पांच विशेष आमंत्रित सदस्य, कोषाध्यक्ष और एक पदेन सदस्य शामिल हैं। कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने अन्य राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथ लिया।

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। राज्य में पैठ बनाने के लिए समाजवादी पार्टी भी कोशिशों में जुट गई है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण सचान ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकारिणी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सचान अन्य राजनीतिक दलों पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, सालों में कांग्रेस और भाजपा सरकार ने जो उत्तराखंड की जनता को धोखा दिया है। पर समाजवादी पार्टी जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, पलायन, रोजगार के सकारात्मक मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसी कड़ी में नवंबर के पहले हफ्ते में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2012 से 2017 तक जो उत्तर प्रदेश को दिया उसको उत्तराखंड मे लागू किए जाने की बात जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के पर्यटन को विश्व स्तर पर विकसित करने का मॉडल कैसा हो यह भी सामने लाया जाएगा।

समाजवादी पार्टी की घोषित कार्यकारिणी  

  • अध्यक्ष- सत्यनारायण सचान
  • उपाध्यक्ष- एडवोकेट सुरेश परिहार, अवतार सिंह, अभा बड़थ्वाल।
  • प्रमुख महासचिव- सुएब अहमद सिद्दीकी।
  • मुख्य प्रवक्ता- सुभाष पंवार।
  • महासचिव- डॉ. राकेश कुमार पाठक, डॉक्टर राजेंद्र परासर।
  • कोषाध्यक्ष- एसके राय।
  • मीडिया प्रभारी- राजेंद्र चौधरी।
  • प्रवक्ता- फुकरान अहमद, संजय कुमार सिंह, अमित यादव।
  • सोशल मीडिया और आइटी सेल- जितेंद्र सिंह चौहान।
  • सदस्य- एडवोकेट हरीश चौहान, प्रीतम सिंह पाल, चंद्र सिंह बिष्ट, ज्ञान चंद्र यादव, चंद्र प्रकाश यादव।
  • पदेन सदस्य- कुलदीप रावत।
  • विशेष आमंत्रित सदस्य- दलजीत सिंह गौराया, अनिल जेटली, हुसैन अहमद, चंद्रशेखर यादव, डॉ. रेखा यादव।

सचिव अब्दुल कवि, हेमा वोहरा, चंद्रमोहन मुंड देवी, जगदीश पोखरियाल, रमेश गौड़, विपिन चंद्र पांडेय, धर्मानंद नैनवाल, प्रदीप सिंह पंवार, शेख अहमदजमा, भगत सिंह रावत, गुलफाम अहमद, सुभाष सैनी, अतुल यादव, मशकूर अहमद कुरैशी, अब्दुल गफ्फार, अरविंद यादव, अतुल शर्मा, हरे राम शास्त्री, शहरून उर्फ टोनी पठान, थॉमस मैसी।

Related Articles

Back to top button