ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मनोरंजन

क्या अब भी पोर्न फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती हैं सनी लियोनी, ये कॉन्ट्रैक्ट है सबूत

बाॅलीवुड में धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना हर किसी के दिल पर राज करने वाली हाॅट अभिनेत्री सनी लियाेनी आज फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। अक्सर ये अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। जिन्हें इनके चाहने वाले फैंस बेहद पसंद करते हैं।

आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम कमाने वाली सनी लियोनी के पिछले करियर का जिक्र अब भी जरूर होता है, सनी ने अपने करियर की शुरुआत पॉर्न इंडस्ट्री से की थी। लेकिन इस लाइन में जाने से पहले भी उन्होंने कम संघर्ष नहीं किए, सनी की बायोपिक वेब सीरीज ‘करनजीत कौर : द अनटोल्ड स्टोरी’ में दिखाया गया कि एक समय वह पैसों के लिए सुबह अखबार बांटा करती थीं।

वहीं इस वेब सीरीज के जरिए उस शर्त का भी खुलासा हुआ था जिस पर सनी ने एक साथ 6 पॉर्न फिल्में साइन की थीं। सनी की ये शर्त थी कि वह सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड मेट एरिक्सन के साथ पॉर्न सीन शूट करेंगी। सनी ने यह कॉन्ट्रैक्ट साल 2007 में साइन किया था, इसके बाद जब तक दोनों साथ रहे सनी ने उन्हीं के साथ पॉर्न सीन किए। बता दें कि सनी ने 19 साल की उम्र में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा, शुरुआत में वह केवल लड़कियों के साथ काम किया करती थीं।

सनी ने शुरुआत इसी बात से की थी कि वह केवल समलैंगिक रिश्तों वाली फिल्मों में ही काम करेंगी। हालांकि आगे चलकर वह बॉयफ्रेंड मेट एरिक्सन के साथ नजर आईं, साल 2008 में सनी और मेट का रिश्ता टूट गया। ये रिश्ता खत्म होने के बाद सनी ने मेट के साथ पॉर्न फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया, मेट के बाद सनी की जिंदगी में कनाडा के मशहूर कॉमीडियन रसेल पीटर्स की एंट्री हुई लेकिन ये रिश्ता भी लंबा नहीं चला। रसेल के बाद सनी डैनियल से मिलीं औऱ दोनों ने साल 2011 में शादी रचा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button