ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

माही गिल का साथ देने उतरे लोग, मारपीट मामले को लेकर कमिश्नर से करेंगे खास बातचीत

बॉलीवुड सितारे अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के साथ साथ डांस और स्टंट जैसे बड़े-बड़े खतरों का सामना भी करते हैं। लेकिन उस बीच उनके साथ कोई-ना-कोई दुर्घटना हो ही जाती है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें फिल्मी सितारों और क्रू पर दर्दनाक हमला कर दिया गया। बता दें कि इस वीडियो में खास अभिनेत्री माही गिल भी शामिल थीं।

माही गिल बीते दिनों खासा चर्चा में हैं, उनके चर्चा में आने का कारण था मुंबई से सटे ठाणे इलाके में उनके साथ हुई मारपीट की घटना। इस घटना को हुए कुछ समय बीत गया है लेकिन पुलिस इस पर एक्शन नहीं ले रही है। कुछ दिनों पहले माही गिल और उनके टीवी शो की कास्ट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, इन अज्ञात गुंडों ने शो के सेट पर घुसकर अभिनेत्री और उनके साथियों के साथ मारपीट की थी। ऐसा करने का क्या कारण था इस बारे में अभिनेत्री को भी बहुत खास जानकारी नहीं थी, माही गिल के अनुसार वो मीरा रोड इलाके में मौजूद एक स्टूडियो में शूटिंग कर रहीं थी जब ये हमला हुआ।

आखिर क्यों पुलिस ने नहीं ली शिकायत…

मारपीट के इस मामले की शिकायत ठाणे पुलिस से की गई थी, लेकिन इस मामले पर पुलिस का रवैया ढुलमुल रहा, ऐसे आरोप हैं। अभिनेत्री और शो की स्टार कास्ट का कहना है कि पुलिस ने इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया, इस मामले को लेकर आज ठाणे पुलिस कमिश्नर से माही गिल और उनके साथी मुलाकात करेंगे। फ़िल्म की टीम का कहना है कि मंत्रालय में शिकायत करने और सोशल मीडिया पर इस मामले के बारे में चर्चा होने पर ही पुलिस ने सुनवाई की। मीरा रोड पुलिस ने इस मामले को गंम्भीरता से लेते हुए मारपीट करने वाले गुंडो को गिरफ़्तार किया है। आज ठाणे पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद अभिनेत्री माही गिल समेत ‘फिक्सर’ की टीम इस मामले में आगे की प्रक्रिया पर बात करेगी और ये भी साफ होगा कि गुंडो के आने का कारण क्या था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button