ब्रेकिंग
Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल
मनोरंजन

विनोद खन्ना के बाद उनकी फैमिली का ये सदस्य निभाएगा दबंग-3 में सलमान के पिता का किरदार

सलमान खान की फिल्म भारत ने ईद के मौके रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिला। लेकिन अब इस फिल्म में सफल होने के बाद सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारी में जुट चुके हैं।

Salman Khan

@BeingSalmanKhan

Introducing Pramod Khanna . . @sonakshisinha @PDdancing

4,139 people are talking about this

बता दें कि दबंग-3 में सलमान खान के पिता का रोल हर किसी के लिए एक सवाल था। पिछले कुछ दिनों से खबर चल रही थी कि धर्मेंद्र फिल्म में सलमान के पिता का रोल निभाएंगे, लेकिन अब साफ हो चुका है कि फिल्म में ‘चुलबुल पांडेय’ के पिता ‘प्रजापति पांडेय’ का रोल कौन निभाएगा। विनोद खन्ना के जाने के बाद ये जिम्मेदारी उनके भाई प्रमोद खन्ना को मिली है, सलमान ने 27 जून की शाम एक वीडियो के जरिए ये अनाउंसमेंट की कि प्रमोद खन्ना उनकी फिल्म से जुड़ चुके हैं। दंबग सीरीज की शुरुआती दो फिल्मों में विनोद खन्ना ने सलमान के पिता का रोल निभाया था, उस किरदार से दर्शकों का जुड़ाव था, ऐसे में नए चेहरे को सलमान के पिता के रूप में पेश करना फिल्म मेकर्स के लिए बड़ा चैलेंज था। लेकिन विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना को देखकर लगता है कि दर्शक उनमें वही छवि देख पाएंगे।

बता दें कि दबंग-3 में फ्लैशबैक फिल्म का अहम हिस्सा होगा। इसमें दिखाया जाएगा कि सलमान का किरदार चुलबुल पांडेय पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बनता है, फ्लैशबैक सीन्स के लिए डिंपल कपाड़िया भी दबंग-3 की टीम में शामिल हुई हैं। वह एक बार फिर सलमान की मां नैनी देवी के रोल में नजर आएंगी। बताया था कि फ्लैशबैक में चुलबुल पांडेय 20 साल के होंगे, इस लुक के लिए सलमान जिम में काफी मेहनत कर रहे हैं। सलमान खान दबंग-3 के बाद ‘इंशाअल्लाह’ पर काम शुरू करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button