ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो...
खेल

सोने की वायदा कीमत में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए भाव

नई दिल्ली। सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 0.11 फीसद या 49 रुपये की गिरावट के साथ 46,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.27 फीसद या 183 रुपये की गिरावट के साथ 66,796 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा कीमत और हाजिर कीमत दोनों में ही गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.43 फीसद या 7.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,737.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.31 फीसद या 5.32 डॉलर की गिरावट के साथ 1,738.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.67 फीसद या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 25.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.64 फीसद या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 25.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button