ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

चीन से तनातनी के बीच बोले राजनाथ, हमने हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ चाहे अच्छे संबंध

 चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के चलते रिश्तों में तनाव के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने हमेशा अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध चाहा। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा इसको लेकर प्रयास किए। लेकिन, हमारे जवानों ने हमारी सीमाओं, अखंडता और सार्वभौमिकता की रक्षा की खातिर समय-समय पर कुर्बानी दी।

दो दिवसीय दार्जिलिंग दौरे पर गए राजनाथ सिंह ने सुकना में 18वीं कॉर्प्स के हेडक्वार्टर पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा- “इस समय गलवान में हमारे बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी दी। यह राष्ट्र और सीमाएं आपके चलते ही सुरक्षित है।”

एलएसी के पास सैनिकों के साथ शस्त्र पूजन करेंगे राजनाथ सिंह

इससे पहले पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बंगाल के दार्जलिंग जिले में सुकना कॉर्प पहुंचे। सिंह दशहरे के मौके पर रविवार को एलएसी के पास नाथुला दर्रे पर सैनिकों के साथ शस्त्र पूजन करेंगे। गौरतलब है कि चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री का यह दौरा बेहद ही महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि उनके दौरे से सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।

सिंह और जनरल नरवने शनिवार देर शाम सुकना सैन्य शिविर पहुंचे। दोनों दाॢजलिंग और सिक्किम की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार सुबह रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख विशेष विमान से सिक्किम के लिए रवाना होंगे और वहां एलएसी से लगे अग्रिम क्षेत्रों (फारवर्ड एरिया) का दौरा करेंगे। इस दौरान सैनिकों से बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री सिंह दशहरे के मौके पर रविवार को एलएसी के पास नाथुला दर्रे पर सैनिकों के साथ शस्त्र पूजन भी करेंगे। रक्षा मंत्री यहां पर सैनिकों से मुलाकात कर उन्हेंं संबोधित भी करेंगे। इसके साथ ही अपनी यात्रा के दौरान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निॢमत बुनियादी ढांचा परियोजना का उद्घाटन करेंगे। सिंह सुरक्षा बलों की तेज आवाजाही के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button