ब्रेकिंग
Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख... Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर बोले यूनियन प्रध... हरियाणा में बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान पर, मटर-अदरक ₹200 पार; रसोई का बजट बिगड़ा Lumpy Skin Disease Haryana: हरियाणा में लंपी वायरस से पहली मौत, नारनौल के हुडीना में दुधारू गाय ने त... Yamunanagar Crime News: स्कूल 10 मिनट लेट पहुंचने पर प्रिंसिपल ने छात्र को मारे 15-20 थप्पड़, कान से... Haryana News: SLC लेने पहुंचे थे सीताराम और मिल गया 35 साल पहले बिछड़ा भाई, मनोहरपुर स्कूल में भावुक... Kurukshetra Crime News: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से 2 लाख की लूट, मुठभेड़ में घायल आरोपी समेत... LNJP अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर शातिर चोर फरार, जेल में की थी खुदकुशी की कोशिश Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता...
देश

Covid 19 : अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा- फिलहाल नहीं खुलेंगे दिल्ली के स्कूल

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में विद्यालयों को फिलहाल खोले जाने की संभावना से शनिवार को इनकार किया। केजरीवाल ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ फिलहाल विद्यालय नहीं खुल रहे हैं।” सरकार ने पहले घोषणा की थी कि विद्यालय कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

देश में विश्वविद्यालय एवं विद्यालय 16 मार्च से बंद हैं जब केंद्र ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के उपाय के तहत देशभर में कक्षाओं को बंद करने की घोषणा की थी। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च को लगाया गया था। लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देने के बाद ‘अनलॉक’ के विभिन्न चरणों में कई पाबंदियों में ढील दी गयी , लेकिन शैक्षणिक संस्थान अब भी बंद हैं।

हालांकि ‘अनलॉक’ दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों को खोलने का फैसला कर सकते हैं। पहले विद्यालयों को 21 सितंबर से स्वैच्छिक आधार पर नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को बुलाने की अनुमति दी गयी थी लेकिन दिल्ली सरकार ने उसके विरूद्ध निर्णय लिया। इस साल सीबीएसई परीक्षा के शुल्क का भुगतान नहीं करने के आप सरकार के निर्णय की चर्चा करते हुए केजरीवाल ने इसके लिए महामारी के चलते कोषाभाव का हवाला दिया।

Related Articles

Back to top button