ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

हेलमेट न पहनने पर रोका तो महिला ने कर दी पुलिसकर्मी की पिटाई, वीडिया वायरल

मुंबई। बिना हेलमेट पहने अपने साथी के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर फर्राटे भर रही महिला ने रोके जाने पर एक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना मुंबई के कलबादेवी स्थित कॉटन एक्सचेंज नाका पर शनिवार को हुई। इसका वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो गया है।

महिला अपने सहयोगी के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोका तो महिला उग्र हो गई और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। महिला भीड़ जुटने के बाद भी पुलिसकर्मी को पीटती रही।

इस दौरान अपनी गलती को छिपाने के लिए उसने पुलिसकर्मी पर गाली देने का आरोप भी लगाया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर आ गए। पुलिस ने आरोपित महिला व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना का संज्ञान लेते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर आरोपित महिला के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने इसे मुंबई पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया।

Related Articles

Back to top button