ब्रेकिंग
Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्...
देश

रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, आने वाली रेलवे भर्ती में 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्र सरकार के बजट से कुछ दिन पहले एक ऐसा ऐलान किया है जिसने देश की महिलाओं के चेहरे पर खुशी ला दी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे में आने वाले वक्त में होने वाली भर्ती में 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी।  रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, ‘ रेलवे में 9 हजार पदों की कांस्टेबल और सब-कांस्टेबल भर्ती में 50 फीसदी पदों पर सिर्फ महिलाओं की भर्ती की जाएगी।

रेलवे की आरपीएफ( Railway Protection Force) में मौजूदा समय में महिलाओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि आरपीएफ ( Railway Protection Force)  की 9 हजार पदों की भर्ती में 50 फीसदी यानि 4500 पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह बातें कहीं।

पीयूष गोयल ने कहा, ‘मौजूदा समय में आरपीएफ (RPF) में सिर्फ 2.25 फीसदी महिलाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भर्तियों का सुझाव दिया। जिसके परिणामस्वरूप, सरकार आने वाले वक्त में 9 हजार पदों पर भर्तियां करने वाली है। इन भर्तियों में हमारा ध्यान महिलाओं की भर्ती पर रहेगी। हम इस बार 4500 महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति करने जा रहे हैं। जो कि कुल भर्ती पदों का 50 फीसदी हिस्सा है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button