ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

इस बल्लेबाज का टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर वेंगसरकर ने गांगुली से जांच की मांग की, पूछा- चयन के लिए क्या चाहिए

नई दिल्ली। सुनील जोशी की अगुआई वाली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 32 सदस्यीय टीम की घोषणा सोमवार को की। इस टीम में चोटिल रोहित शर्मा व इशांत शर्मा को शामिल नहीं किया गया जबकि रिषभ पंत को सिर्फ टेस्ट टीम में ही जगह दी गई। इस टीम में एक नाम के शामिल होने का इंतजार क्रिकेट पंडित व फैंस कर रहे थे, लेकिन उसे जगह नहीं दी गई और वो सूर्यकुमार यादव हैं।

मुंबई इंडियंस का ये बल्लेबाज क्रिकेट के सिमित प्रारूप में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन बीसीसीआइ की सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिलने के बाद क्रिकेट फैंस ने बीसीसीआइ पर जमकर निशाना साधा यही नहीं कई क्रिकेटर्स ने भी इसे गलत करार दिया। हरभजन सिंह ने भी बीसीसीआइ से कहा कि उन्हें एक बार उनके रिकॉर्ड पर ध्यान जरूर देना चाहिए।

हरभजन सिंह के बाद पूर्व भारीतय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने भी सेलेक्शन कमेटी के इस फैसले पर हैरानी जताई और उन्हें मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट का एक बेहतरीन टैलेंटेड बल्लेबाज करार दिया। वेंगसरकर ने कहा कि मैं उन्हें टीम में शामिल नहीं किए जाने से निराश हूं जो इस समय देश के सबसे टैलेंटेड बल्लेबाजों में से एक हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक क्षमता का सवाल है तो मैं सूर्यकुमार की तुलना भारतीय टीम के सबसे बेस्ट खिलाड़ी के साथ कर सकता हूं। उन्होंने लगातार रन बनाए हैं और मुझे नहीं पता है कि भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें और क्या करना चाहिए। वेंगसरकर ने ये बातें एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कही। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट खिलाड़ियों के साथ भी की और सौरव गांगुली से अपील कर दी कि इस बल्लेबाज को टीम में जगह नहीं दिए जाने की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक बल्लेबाज अपने चरम पर 26 से 34 साल की उम्र के दौरान होता है और मुझे लगता है कि सूर्य अभी 30 साल के हैं और पीक पर हैं। अगर फॉर्म और फिटनेस मापदंड नहीं है तो फिर ये क्या है, क्या कोई समझा सकता है। अगर रोहित शर्मा इंजरी की वजह से टीम से बाहर हैं तो फिर मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली को उन्हें ड्रॉप करने के पीछे के मकसद पर सवाल उठाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button