ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
टेक्नोलॉजी

Samsung ने पहले उड़ाया मजाक, अब कंपनी खुद चली Apple की राह

नई दिल्ली. स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बीच खुद को दूसरे से बेहतर दिखाने की होड़ हमेशा जारी रहती है। इसी होड़ के चलते स्मार्टफोन कंपनियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने का भी मौका नही छोड़ती है। लेकिन कई बार यह दांव गलत पड़ जाता है। जी हां, कुछ ऐसा ही वाक्या Samsung के साथ हुआ।

Samsung और Xiaomi ने उड़ाया था Apple का मजाक 

दरअसल हाल ही में प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Apple की तरफ से iPhone 12 सीरीज का ऐलान किया गया था। इस दौरान कंपनी ने iPhone 12 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ इयरफोन और चार्जर नही देने का ऐलान किया। बस, इसी बात को मुद्दा बनाकर साउथ कोरियाई कंपनी Samsung ने Apple का मजाक उड़ाया। Samsung ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए कहा कि Samsung Galaxy सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ पावर एडॉप्टर मिलता रहेगा। वहीं चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने  Mi 10T प्रो स्मार्टफोन की अनबॉक्सिंग के वीडियो को साझा करते हुए लिखा था कि ‘चिंता न करें, हम #Mi10TPro के साथ चार्जर और बाकी एसेसरीज दे रहे हैं।

Samsung चली Apple की राह 

हालांकि अब साउथ कोरियन कंपनी Samsung ने अपना स्टैंड बदला है। साउथ कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Samusng की तरफ से Galaxy S21 स्मार्टफोन के साथ चार्जर और इयरफोन्स नही दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन स्मार्टफोन के साथ पावर एडॉप्टर और चार्जर नही मिलेगा, उसमें Galaxy S21 के साथ ही Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन शामिल हैं।

Apple ने दी थी सफाई  

iphone 12 के रिटेल बॉक्स के साथ चार्जर न देने पर Apple ने कहा था कि चार्जर न देने के चलते रिटेल बॉक्स भी छोटा हो जाता है, जिससे फोन की कॉस्ट अपने आप कम हो जाती है। साथ ही इसकी डिलीवरी आसान रहती है। इतना ही नही इससे पर्यावरण को भी फायदा होता है।

Related Articles

Back to top button