ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

Hathras Case: नाबालिग आरोपित का रिकॉर्ड खंगाल रही CBI, 10वीं के बाद अब प्राइमरी स्कूल में जांच की तैयारी

हाथरस। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित हाथरस कांड में सीबीआइ की जांच को बुधवार को 18 दिन पूरे हो रहे हैं। सीबीआइ हर पहलू पर जांच कर रही है। इस मामले में जेल गए चारों आरोपितों की कुंडली सीबीआइ खंगाल रही है। इस बीच नाबालिग निकले आरोपित को लेकर सीबीआइ की गहन पड़ताल चल रही है। 10वीं की पढ़ाई वाले उसके स्कूल में पहले ही सीबीआइ छानबीन कर चुकी है। अब उससे पहले पहले की पढ़ाई किस स्कूल में की, इस बारे में भी जांच शुरू कर दी है।

14 सितंबर को बूलगढ़ी में हुई घटना के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। चारों आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं। जेल भेजे जाने के करीब 20 दिन बाद जानकारी हुई के एक आरोपित नाबालिग है। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। अंकपत्र के हिसाब से आरोपित की उम्र 18 वर्ष से कुछ माह कम है। तभी से सीबीआइ ने इस मामले में छानबीन कर रही है। सीबीआइ पिछले दिनों नाबालिग आरोपित के स्कूल जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई गई थी। वहां उसके अंकपत्र से लेकर अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की थी। यहां आरोपित ने 10वीं की पढ़ाई की थी, जिसमें वह फेल हो गया था।

अब प्राथमिक विद्यालय में करेगी जांच : सीबीआइ मंगलवार को मृतका के गांव गई थी। यहां सीबीआइ ने आरोपितों के घर पर जाकर करीब एक घंटे तक पूछताछ की थी। इस बीच नाबालिग आरोपित की मां को भी बुलाया गया। मां से पूछा गया कि नाबालिग आराेपित ने जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज से पहले कहां पढ़ाई की थी। मां ने टीम को बताया था कि उसने शुरुआती पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय बूलगढ़ी से की है। टीम जल्द ही प्राथमिक विद्यालय जाकर उसका रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी में है।

कई बार पूछताछ : गत 18 दिनों की जांच में सीबीआइ कई आरोपिताें के स्वजन से पूछताछ कर चुकी है। टीम ने घर ही नहीं छत पर जाकर पड़ताल की है। मुख्य आरोपित के पढ़ाई से संबंधित दस्तावेज भी ले लिए हैं। अभी भी सीबीआइ की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button