ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

पाक में रह रहे 18 दहशतगर्दों को भारत ने किया आतंकी घोषित, दाऊद और हाफिज सईद के करीबी हैं शामिल

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में रह रहे 18 आतंकियों को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) की सूची में शामिल कर लिया है। इस तरह से इस सूची में घोषित कुल आतंकियों की संख्या 31 हो गई है। पिछले साल अगस्त में यूएपीए में संशोधन कर सरकार ने व्यक्ति को भी आतंकी सूची में डालने का प्रावधान किया था। इसके पहले सिर्फ संगठनों को आतंकी सूची में रखा जाता था।

गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर जिन 18 दहशतगर्दों को सूची में शामिल किया गया है, उनमें पांच लश्कर-ए-तैयबा, चार जैश-ए-मुहम्मद, तीन हिजबुल मुजाहिदीन, चार दाऊद इब्राहिम के करीबी और दो इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी हैं। लश्कर के आतंकियों में साजिद मीर और यूसुफ मुजामिल मुंबई हमले का आरोपित है। वहीं हाफिज सईद का रिश्तेदार अब्दुर रहमान मक्की लश्कर के राजनीतिक और विदेशी मामलों का प्रमुख है। शाहिद महमूद लश्कर के मुखौटा संगठन फला-ए-इंसानियत का डिप्टी चीफ है। इसके अलावा 2002 में अक्षरधाम और 2005 में हैदराबाद में हमले के आरोपित फरहातुल्ला घोरी भी सूची में शामिल है। लश्कर के सरगना हाफिज सईद को पहले ही आतंकियों की सूची में शामिल किया जा चुका है।

1999 में कंधार विमान अपहरण करने वाले जैश के अब्दुल राउफ असगर, अथर इब्राहिम और यूसुफ अजहर को पहली बार आतंकी घोषित किया गया है। भारत में जैश आतंकियों को हमले के लिए भेजने वाले सैयद मुहम्मद यूसुफ शाह भी आतंकी सूची में है। जैश सरगना अजहर मसूद पहले से इस सूची में है। भारत में इंडियन मुजाहिदीन का गठन करने और बाद में पाकिस्तान भाग गए रियाज भटकल और इकबाल भटकल भी अब घोषित आतंकी होगा। दाऊद इब्राहिम को पहले ही आतंकी घोषित किया जा चुका था। अब उसके चार साथियों को इस सूची में शामिल किया गया है। दाऊद के छोटे भाई मुहम्मद अनीस शेख और करीबी छोटा शकील को भी आतंकी घोषित किया गया है। 1993 में मुंबई धमाके के आरोपित टाइगर मेमन और जावेद चिकना को भी नई सूची में रखा गया है।

यह पड़ेगा असर

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकी घोषित किए जाने के बाद उनसे किसी तरह का संबंध और लेन-देन करने वाले व्यक्ति या संस्था पर यूएपीए के तहत शिकंजा कस सकता है। पहले यह शिकंजा सिर्फ आतंकी घोषित संगठनों के साथ संबंध रखने वाले व्यक्तियों पर ही कसता था।

Related Articles

Back to top button