ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

दूसरी बार हेलीकॉप्टर ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को दिया धोखा, जानें अब क्या हुआ

मुजफ्फरपुर। इसे संयोग ही कहा जाए क‍ि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ( Bihar Assembly Election 2020) के दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Minister Ravi Shankar Prasad) का हेलीकॉप्टर के साथ समन्वय कायम नहीं हो पा रहा। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। आज से करीब 12 दिनों पहले उनका हेलीकॉप्टर पटना हवाई अड़डे पर दुर्घटना का शिकार हो गया था। हालांकि भगवान की कृपा से वे उस समय उसमें सवार नहीं थे। उसी तरह आज उनकी सभा सीतामढ़ी में प्रस्तावित थी। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी थीं और हेलीकॉप्टर ने एक बार फिर धोखा दे दिया। हालांकि चिंता की कोइ बात नहीं है क्योंक‍ि खराब होने की वजह से इसे उड़ान भरने की अनुमत‍ि नहीं मिल सकी। इसी तरह कुछ दिनों पहले भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक सभा स्थल पर नहीं उतर सका था। इसके बाद उन्‍हें वापस पटना में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ा था।

मालूम हो कि विगत 18 अक्टूबर को पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) के स्टेट हैंगर पर रविशंकर प्रसाद, बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय और जल संसाधन मंत्री संजय झा को लेकर लौटा हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य में लगाए गए तारों से टकरा गया था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्‍त मंत्रीगण हेलीकॉप्टर में नहीं थे। उस समय केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद झंझारपुर (Jhanjharpur Assembly Seat) में चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। हेलीकॉप्टर का रोट ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गया था।

Related Articles

Back to top button