ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

मुश्किल में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, यूपी के भाजपा विधायक ने दी पुलिस में शिकायत

नई दिल्ली/लोनी।बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ नहीं है। दरअसल, दिल्ली के सटे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।

लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि पिछले दिनों गाजियाबाद दौरे के दौरान एक्टर आमिर खान ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में घोर लापरवारी का परिचय देते हुए नियमों का उल्लंघन किया है। विधायक का यह भी कहना है कि निजी कार्यक्रम में लोनी में आगमन के दौरान लोगों की भीड़ से घिरे आमिर खान ने मास्क तक नहीं लगाया था, जबकि यह बेहद जरूरी था। इसके अलावा शारीरिक दूरी के नियमों को भी जमकर उल्लंघन हुआ है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ कोरोना महामारी को लेकर मास्क नहीं पहनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है

वहीं, इस मामले में पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ट्रानिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर दी है।

यह है पूरा मामला

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी सप्ताह बुधवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं लगाया था। उन्होंने शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया और भीड़ के साथ फोटो खिंचवाई, जबकि दिल्ली और मुंबई में कोरोना महामारी सबसे ज्यादा है।

मामले की जांच जारी, की जाएगी उचित कार्रवाई

वहीं, भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की शिकायत पर ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश पवार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button