ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

CM योगी का बड़ा हमला, कहा-कठमुल्लों के फतवों से नहीं संविधान से चलेगा देश

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव चरम पर है। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। इस कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्षी पार्टियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। गुरुवार को वैशाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा, ‘‘किसी कठमुल्ले के कहने पर फतवा जारी करवा तीन तलाक जैसी कुप्रथा का समर्थन कांग्रेस और राजद के लोग करते थे। यही नहीं ये लोग नाक रगड़कर उनके पास जाते थे और कहते थे कि ये जो फतवा जारी हुआ है।’’

देश फतवे से नहीं संविधान से चलेगा 
योगी ने स्पष्ट कहा कि अब समय बदल गया है देश फतवे के अनुसार नहीं संविधान के अनुसार चलेगा। योगी ने भीड़ से भी पूछा “आप बताइये ये देश फतवों से चलेगा या संविधान से।” सिवान, वैशाली और मधुबनी के विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस और राजद फिर से जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं। बिहार अपने युवाओं की ऊर्जा और नौजवानों की प्रतिभा के लिये जाना जाता है। भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 को सदैव के लिये समाप्त कर दिया गया है और अब इस देश की धरती से नक्सलवाद को उखाङ के फेंक देगी।

भाजपा अपने मूल एजण्डे पर अभी भी कायम है 
सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान अपने पूरे रंग में थे। कट्टरपंथियों के खिलाफ सीधा हमला कर योगी ने यह साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश हो या फिर बिहार भाजपा अपने मूल एजण्डे पर अभी भी कायम है फिर चाहे वो कश्मीर में 370 का मामला हो या फिर यूपी और बिहार में कट्टरपंथी ताकतों और उनके मंसूबों को खत्म करना हो। योगी ने फतवे और मजहब की राजनीति कर यूपी, बिहार या फिर देश में सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश करने वालों को भी अपने आक्रामक रूप से चेतावनी दे दी।

राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, राजद थीं
योगी ने कहा कि हम हमेशा कहते थे “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे”, राम मंदिर की राह में बाधा यही कांग्रेस, राजद, और भाकपा माले थे लेकिन हमने वादा किया था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनवाएंगे, मित्रों 5 अगस्त को ये भी काम हो गया , बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे तो हम भगवान राम के दर्शन भी करवाएंगे।

Related Articles

Back to top button