ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
खेल

IPL 2020: RR को हर हाल में चाहिए जीत, स्वान बोले- चारों विदेशी खिलाड़ियों पर दारोमदार

अबूधाबी। आइपीएल 2020 में आज किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है। राजस्थान को हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान का मानना है कि पंजाब को हराने के लिए राजस्थान के चारों विदेशी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर को निडर क्रिकेट खेलना होगा।

स्वान ने स्टार स्पोर्ट्स शो गेम प्लान पर बात करते हुए कहा कि वैसे पंजाब एक मजबूत टीम है, इसमें कोई शक नहीं है। क्रिस गेल के आने के बाद से टीम एकदम अलग दिखी है। वहीं राजस्थान को अपने विदेशी खिलाड़ियों पर विश्वास करना होगा। उनके पास बटलर, स्टोक्स, स्मिथ और आर्चर के चार सबसे प्रतिभाशाली विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्हें निडर क्रिकेट खेलने की जरूरत है। राहुल तेवतिया से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी।

आइपीएल 2020 में प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो गई है। छह टीमों में अंतिम चार में जगह बनाने को लेकर लड़ाई है। गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया और मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई कर गई। वहीं चेन्नई की टीम पहले ही रेस से बाहर हो गई है।

राजस्थान को आज के मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वह 12 में पांच मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। हैदराबाद की टीम छठे स्थान पर है। उसके भी इतने मैचों में इतने ही अंक हैं। पंजाब 12 में से छह मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। कोलकाता 13 में से छह मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है। ऐसे में अगर राजस्थान की टीम मैच हारती है तो उसके 13 मैचों में 10 अंक ही रह जाएंगे। अगला मैच जीतने पर भी उसके 12 अंक ही होंगे। जबकि, अगर पंजाब जीत दर्ज करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button