ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज

लखनऊ। राजधानी जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराई गई है। फरहत अंसारी के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र, गबन, धोखाधड़ी समेत आइपीसी की छह गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल, जियामऊ के लेखपाल की तहरीर पर हजरतगंज थाने आइपीसी की धारा 120B,420, 447, 448 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। निष्क्रान्त संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर एफआइआर दर्ज हुई है। निष्क्रांत संपत्ति राज्य सरकार में निहित होती है। इस संपत्ति पर निजी स्वामित्व नहीं हो सकता। फरहत अंसारी ने डालीबाग तिलक मार्ग स्थित निष्क्रांत संपत्ति पर कुछ अन्य दबंगों के साथ मिलकर अवैध रूप से मकान का निर्माण करा लिया। करोड़ों रुपये की निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध कब्जे से राज्य सरकार के राजस्व को घाटा हो रहा है। ऐसी किसी संपत्ति का राज्य सरकार की ओर से किसी को आवंटन भी नहीं हुआ, फिर भी फरहत अंसारी की ओर से उसपर कब्जा कर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button