ब्रेकिंग
Bangladesh Election 2026: क्या बांग्लादेश चुनाव का बहिष्कार करेंगे हिंदू? हत्याओं और जनमत संग्रह पर ... Delhi Riot: ताहिर हुसैन को बड़ा झटका! दंगे की साजिश में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- 'केस चलाने क... 'अजित पवार पर लगे करप्शन के आरोप वापस ले BJP, यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि', संजय राउत का बड़ा सियासी ... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: 'फर्जी आधार की तरह पासपोर्ट भी बन सकता है', चुनाव आयोग के साथ सुनवाई में... कलकत्ता HC का ममता सरकार को कड़ा आदेश: 'बॉर्डर फेंसिंग के लिए BSF को तुरंत दें जमीन', राष्ट्रीय सुरक... 'सुप्रीम कोर्ट ने वही किया जो मैंने कहा था...', UGC नियमों पर रोक के बाद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा;... Ajit Pawar Plane Crash Reason: सामने आई अजित पवार के विमान हादसे की असली वजह! एक्सपर्ट ने एनालिसिस म... SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश: तमिलनाडु चुनाव में 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी लिस्ट' करें जारी, पारदर्श... Land for Job Scam: लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी व्यक्तिगत पेशी से छूट; अब 9... 'कोर्ट ने सही किया...': UGC नियमों पर SC की रोक के बाद नेताओं में मची होड़, जानें किसने बताया इसे जी...
देश

चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने बनाया मंत्रिमंडल, सरकार में होंगे 4 उपमुख्यमंत्री

नालंदा। Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव-2020 अभी संपन्न नहीं हुआ है। सिर्फ प्रथम चरण का ही मतदान हुआ है। दो चरण के मतदान से पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार युद्ध चरम पर है। प्रचार युद्ध में तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं। अब आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक नए तरह का वादा किया है। एक तरह से चुनाव से पहले ही कुशवाहा ने बिहार में सरकार बनाने का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट की सरकार बनी तो चार उपमुख्यमंत्री होंगे।

महिला को भी बनाया जाएगा उपमुख्यमंत्री

आरएलएसपी बिहार में बसपा, असदुद्दीन औवैसी की पाटी एआइएमआइएम और अन्य के साथ ग्रैंड डमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट बनाकर चुनाव लड़ रही है। आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को नालंदा के इस्लामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो चार उपमुख्यमंत्री होंगे। चार में एक महिला को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बड़े भाई और मंझले भाई ने 30 साल में बिहार को बर्बाद किया

कुशवाहा ने एक साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में 15 साल बनाम 15 साल की उपलब्धि गिनाई जा रही है। 15 साल बनाम 15 साल का चल रहा था। पहले लोग 15 साल के शासन से निराश हुए। इसके बाद जिन्हें 15 साल का माैका मिला उन्होंने भी कुछ नहीं किया। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं। अस्पतालों में दवाई नहीं।  नौजवानों और मजदूरों के लिए कमाई नहीं।  इस बार हमको मौका दीजिए हम बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे।

लालू-राबड़ी के राज में बिहार का सबसे बुरा हाल बताते हुए कहा कि उनके राज में तो कुछ भी नहीं हुआ।

नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में विकास करेंगे। आप सरकारी अस्पतालों का हाल देख लीजिए। वहां इलाज नहीं होता। दवाई नहीं मिलती। वहां से वेतन उठाने वाले डॉक्टर अपने परिवार का इलाज निजी नर्सिंग होम में कराते हैं। बड़े भाई और मंझले भाइयों ने 30 साल बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। आप छोटे भाई को भी पांच साल देकर देखें, बिहार की तस्वीर बदल जाएगी।

Related Articles

Back to top button