ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...
देश

समाज की सेवा व विकास मेरी जिम्मेवारी : लेशी सिंह

पूर्णिया। गरीब समाज की सेवा व विकास मेरी जिम्मेवारी है और सेवा भाव से इस समाज के विकास में तत्परता से लगी हुई हूं। शुक्रवार को लेशी सिंह ने धमदाहा प्रखंड अधीन विशनपुर एवं किशनपुर बलुआ में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि वे काम पर विश्वास करती है और विकास ही राजनीतिक आधार है. उन्होंने कहा कि धमदाहा के सभी लोगों की सेवा करना सबको सम्मान देना ही हमारा धर्म है. बताया कि पहले पति-पत्नी के राज्य में धमदाहा का बुरा हाल था, अपराध की घटनाएं घटी, विकास का दर न के बराबर था। हम लोगों ने हर चीज नियंत्रण में किया। शुरू से न्याय के साथ हम विकास के रास्ते पर चले और धमदाहा विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के प्रयास में लगी हूं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान। लेशी सिंह ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वहां के सम्मानित जनता से एक बार फिर सहयोग एवं आशीर्वाद की अपील की।

Related Articles

Back to top button