ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात, चुनाव हार जाना मंजूर है लेकिन गलत आश्वासन नहीं देंगे

वैशाली। बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खूब पसीना बहा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए बिहार में कैंप कर रखा है। शनिवार को भी उन्होंने कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित किया। हाजीपुर में रोड शो किया तो सोनपुर के दिघवारा में जनसभा। इस दाैरान उन्होंने विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा किए जा रहे वादों पर बगैर नाम लिए ही हमला बोला। कहा-चुनाव हार जाना मंजूर है लेकिन गलत आश्वासन नहीं देंगे। भाजपा ने जब भी घोषणा की है तो उसे लागू किया। चुटकी में धारा-370 हटा दिया तो अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया।

एनडीए की जीत एक व्यक्ति के बजाय बिहार की जीत होगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषणों के दाैरान केंद्र और बिहार में किए गए कार्यों का हवाला देकर जनता से एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा- बिहार की तरक्की के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें। एनडीए की जीत किसी व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि बिहार की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हुआ, आगे भी होगा। जबकि राजद गठबंधन की सरकार बनी तो विनाश होगा।

राजद, माले और कांग्रेस का मतलब समझाया

नड्डा ने महागठबंधन में शामिल दलों को मतलब समझाया। कहा, राजद का मतलब अराजकता, माले का मतलब विध्वंश और कांग्रेस का तो लटकाना, अटकाना और भटकाना से पुराना याराना है।  मोदी ने देश में एक विधान, एक संविधान और एक प्रधान के लोगों के सपना को पूरा किया है। ।

Related Articles

Back to top button