ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना, पत्नी ‘बुशरा बीबी’ की सलाह बगैर नहीं करते कोई काम

इस्लामाबाद। सरकार से जुड़े मामले हों या देश की कोई गंभीर समस्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हर एक मसले पर अपनी पत्नी बुशरा बीबी की सलाह लेकर ही काम करते हैं। ये बात अगर कोई और कहता तो शायद लोगों को विश्वास नहीं होता, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने स्वयं ही यह बात कही है। उन्होंने जर्मन पत्रिका ‘डेर स्पीगल ‘ को दिए साक्षात्कार में अपनी तीसरी पत्नी बुशरा की तारीफ के पुल बांधे। इमरान ने कहा उनका पत्नी बुशरा के बिना कोई वजूद नहीं है। वो बहुत समझदार हैं और मेरे कामकाज से जुड़ी किसी भी समस्या पर उनकी सलाह मेरे लिए महत्वपूर्ण होती है। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल मूर्ख लोग ही अपनी पत्नी से हर बात नहीं करते हैं।

सरकार के सौ दिन पूरे होने पर इमरान ने यह साक्षात्कार दिया है। प्रधानमंत्री बनने के छह माह पहले ही इमरान की तीसरी शादी बुशरा बीबी के साथ हुई थी।

ज्ञात हो कि इमरान खान की तीसरी पत्नी पाकिस्तान मीडिया में हमेशा चर्चा में रहती हैं। वो जादू-टोने में विश्वास रखती हैं। पाकिस्तान में गूगल पर उन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।

Related Articles

Back to top button