ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी ने पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषनाएं कर रही हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष और राजद के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अब पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम 50 साल की उम्र में रिटायरमेंट को समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और नीतीश की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 50 साल में रिटायरमेंट देने का फरमान जारी किया है, लेकिन खुद 70 साल से अधिक हैं। सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए तेजस्वी के पूछा कि बिहार में बेरोजगारों को नौकरी देने पर वो क्यों नहीं बोलते हैं।

बता दें कि तेजस्वी यादव इस चुनाव में लगातार बेरोजगारी का मुद्दा उठा रहे हैं। इससे पहले तेजस्वी ने कैबिनेट की बैठक में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button