ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज़ गिल, सलमान को कहा – ‘आई लव यू’

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 को मजेदार बनाने और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स सब कुछ कर रहे हैं। पहले तीन तूफानी सीनियर्स को घर में एंट्री दी गई। हिना ख़ान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर ख़ान के वापस जाने के बाद तीन वाइल्ड कार्ड भी कराई गई। नैना सिंह, कविता कौशिक और शार्दुल पंडित के बाद अब अली गोनी को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री दी जा रही है। इन सबके साथ घर में बिग बॉस 13 में सुर्खियां बटरोने वाली शहनाज़ गिल भी घर में दिखाई देने वाली हैं।

कलर्स ने एक प्रोमो जारी किया है। इसमें शहनाज़ गिल घर में आती दिख रही हैं। हालांकि, उन्होंने गेस्ट रूम में एंट्री ली है। ऐसे में हो सकता है कि वह सिर्फ वीकेंड का वार के दिन के लिए भाग लिया हो। प्रोमो दिखाया गया है कि वह सलमान ख़ान से बात कर रही हैं। शहनाज सलमान से पूछती हैं कि मैचिंग क्यों नहीं की मेरे साथ। इस पर सलमान माफी मांगते हैं। वहीं, शहनाज सलमान को हग करने इच्छा बताती हैं। लेकिन कोरोना वायरस प्रोटोकॉल की वजह से संभव नहीं हो पता है। वहीं, वीडियो के अंत में वह सलमान ख़ान को आई लव यू भी कहती दिखती हैं। इसके अलावा वीडियो में सलमान ख़ान को फ्लाइंग किस करती भी दिख रही हैं।

वैसे इस बात की चर्चा है कि शहनाज गिल घर में प्रतिभागियों से बात करने वाली हैं। वह सभी घर वालों से प्यार से खेल खेलने की सलाह दे सकती हैं। इसके अलावा वह टॉस्क में आयोजित करा सकती हैं। इसके लिए वह पवित्रा पूनिया और एजाज ख़ान को चुन सकती हैं। इस वक्त घर में दोनों अपनी नजदिकियों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में वीकेंड का वार काफी रोमांटिक हो सकता है

बता दें, शहनाज गिल भी घर में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजदिकियों के लिए सुर्खियां बटोरी थी। घर में इससे पहले आए सिद्धार्थ ने खूब चर्चा हासिल की। अब देखना है कि शहनाज क्या गुल खिलाती हैं? हालांकि, फैंस के लिए वीकेंड का वार ख़ास होने वाला है।

Related Articles

Back to top button