ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

तमिलनाडु के कृषि मंत्री की कोरोना से मौत, प्रधानमंत्री मोदी समेत दिग्‍गज हस्तियों ने जताया शोक

चेन्नई। तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू (R Doraikkannu) का शनिवार रात को चेन्‍नई में निधन हो गया। 72 वर्षीय आर. दोरईक्कान्नू कोरोना से संक्रमित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्‍गज सियासी हस्तियों ने आर दोरईक्कान्नू के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ. ए सेल्वराज ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि राज्‍य के कृषि मंत्री आर. दोरईक्कान्नू का शनिवार रात को 11.15 बजे निधन हुआ।

डॉ. ए सेल्वराज ने बताया, ‘दोरईक्कान्नू को यहां 13 अक्टूबर को विल्लपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से यहां भर्ती कराया गया था। उन्हें बेचैनी की शिकायत थी और डॉक्‍टर उनका यहां इलाज कर रहे थे। इस मुश्किल वक्त में हमारी प्रार्थनाएं दोरईक्कान्नू के परिजनों के साथ हैं। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भी दोरईक्कान्नू के निधन पर शोक संवेदना जताई है। उन्‍होंने कहा कि मंत्री के निधन के बारे में जानकर उनको बेहद दुख हुआ।

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अपने शोक संदेश में कहा कि दोरईक्कान्नू अपनी सादगी, विनम्रता, साफगोई, शासन कौशल और किसान समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। दोरईक्कान्नू ने राज्‍य के कृषि मंत्रालय को पूरी लगन के साथ संभाला था और वहां अपनी मजबूत छवि बनाई थी। उनका असामयिक निधन तमिलनाडु के लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

पुरोहित ने दोरईक्कान्नू के शोक संतप्‍त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई और कहा कि वह ईश्‍वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं। दोरईक्कान्नू तंजावुर जिले के पापनासम से तीन बार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वह साल 2006, 2011 और 2016 में तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता ने दोरईक्कान्नू को साल 2016 में अपनी कैबिनेट में जगह दी थी।

अस्पताल की मानें तो पिछले रविवार से उनकी तबियत ज्यादा खराब चल रही थी। अस्‍पताल के मुताबिक, उन्‍हें कोविड निमोनिया हो गया था जिसके चलते कई दूसरी जटिलताएं हो गई थीं। तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री के पलानीस्‍वामी, उपमुख्‍यमंत्री पन्‍नीरसेल्‍वम, द्रमुख अध्‍यक्ष एमके स्‍टालिन समेत राज्‍य की कई सियासी हस्तियों ने भी कृषि मंत्री आर दोरईक्कान्नू (R Doraikkannu) के निधन पर शोक संवेदना जताई है।

मालूम हो कि कई सियासी हस्तियां भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, श्रीपद नाईक, रामदास अठावले, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया, उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास शामिल हैं। हाल ही में स्मृति ईरानी भी संक्रमण की चपेट में आई हैं।

Related Articles

Back to top button