ब्रेकिंग
Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा... Barnala News: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आ... Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस...
खेल

दिनेश कार्तिक ने एक साथ रोहित, गंभीर व शेन वॉटसन को पीछे छोड़ा, बनाया IPL में अनोखा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने इस सीजन यानी आइपीएल 2020 के मध्य में कप्तानी छोड़ दी थी। उनका तर्क था का वो बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए ये कदम उठा रहे हैं, लेकिन इसका कोई फर्क पड़ा नहीं। उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी तब छोड़ी थी जब केकेआर सात लीग में खेल चुकी थी। कार्तिक के कप्तानी छोड़ने के बाद इयोन मोर्गन को टीम का कप्तान बनाया गया था।

कार्तिक के लिए बतौर बल्लेबाज ये सीजन अच्छा नहीें रहा है और वो अपनी टीम के आखिरी लीग मैच में राजस्थान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए। दिनेश कार्तिक इस मैच में राहुल तेवतिया की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए और इस सीजन यानी आइपीएल 2019 में ये नौवां मौका था जब वो डबल डिजिट के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए।

दिनेश कार्तिक अब एक सीजन में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीजन में वो नौ बार सिंगल डिजिट के स्कोर तक ही सिमित रह गए तो उनसे पहले ये कमाल आठ-आठ बार तीन खिलाड़ी कर चुके हैं। साल 2014 में गौतम गंभीर, साल 2017 में रोहित शर्मा व साल 2019 में शेन वॉटसन आठ बार सिंगल डिजिट के स्कोर तक ही सिमित रह गए थे। दिनेश कार्तिक ने अब इन तीनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

single digit scores in an IPL season (top-6 batting positions):

-9 DINESH KARTHIK 2020

-8Shane Watson 2019

-8Rohit Sharma 2017

-8Gautam Gambhir 2014

आइपीएल 2020 के 54वें मुकाबले में केकेआर ने अपने कप्तान इयोन मोर्गन की नाबाद 68 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन का बड़ा स्कोर राजस्थान के खिलाफ खड़ा किया। कोलकाता की तरफ से शुभमन गिल ने 36 रन तो वहीं राहुल त्रिपाठी ने 39 रन की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 3 छक्कों व एक चौके की मदद से 25 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button