ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
विदेश

पाकिस्तान में फिर पीएम मोदी और अभिनंदन की गूंज, लाहौर में सड़कों पर लगे पोस्टर

लाहौर। भारतीय वायु सेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का नाम एक बार फिर पाकिस्तान में गूंज रहा है। लाहौर की सड़कों पर जगह-जगह उनके पोस्टर लगाए गए हैं। अभिनंदन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी पोस्टर में है। इसकी वजह पाकिस्तान सरकार और सेना प्रमुख की पोल खोलने वाले नवाज शरीफ की पार्टी के सांसद अयाज सादिक हैं। पोस्टर में सादिक को अभिनंदन की शक्ल में दिखाया गया है।

पाकिस्तान की पोल खोलने वाले अयाज सादिक के विरोध में लगे पोस्टर

दरअसल, अयाज सादिक ने तीन दिन पहले अपने देश की संसद नेशनल असेंबली में कहा था कि अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान ने भारत से डरकर छोड़ा था। उन्होंने कहा था कि अभिनंदन के मसले पर पिछले साल फरवरी में उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। उसमें प्रधानमंत्री इमरान खान को भी आना था, लेकिन वो नहीं आए।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा मौजूद थे। कुरैशी ने कहा था कि खुदा के वास्ते अभिनंदन को जाने दें। अगर अभिनंदन को रात नौ बजे तक नहीं छोड़ा गया तो भारत हमला कर देगा। कुरैशी जब यह कह रहे थे, तब बाजवा के पैरे कांप रहे थे और उनक चेहरे पर पसीना आ रहा था। इस बयान के बाद सादिक निशाने पर आ गया है।

सादिक को अभिनंदन की शक्ल में दिखाया गया

 वह लाहौर से चुनकर आते हैं। लाहौर में अभिनंदन की शक्ल में उनका पोस्टर लगाकर उन्हें गद्दार बताया गया है। उनकी तुलना मीर जाफर से की गई है। उन्हें भारत समर्थक बताया गया है। कई पोस्टर में उनसे भारत जाकर अमृतसर में रहने को कहा गया है। इमरान सरकार उनके बयान से तिलमिलाई हुई है। उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलाने की तैयारी हो रही है। उनकी पार्टी पीएमएल-एन ने कहा है कि इमरान सरकार विपक्षी नेताओं को देशद्रोह के मामले में फंसा रही है।

Related Articles

Back to top button