ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मनोरंजन

Bachchan Pandey के साथ अक्षय कुमार करेंगे 2021 का स्वागत, कोविड-19 प्रकोप के बावजूद 2020 में निपटा दीं ये फ़िल्में

नई दिल्ली। अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जो अपने अनुशासन और सधी हुई प्लानिंग के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते जहां दूसरे कई कलाकारों के करियर अटक गये, वहीं अक्षय कुमार ने आइसोलेशन के ब्रेक के बाद अपनी रुकी हुई फ़िल्मों की शूटिंग शुरू कर दी। यही नहीं, 2020 ख़त्म होते-होते अक्षय की दो फ़िल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी होगी। अब अक्षय जनवरी से अपनी नई फ़िल्म बच्चन पांडेय की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में शुरू करने वाले हैं, जहां वो मार्च तक शूट करेंगे।

बच्चन पांडेय एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें अक्षय के साथ कृति सनोन फीमेल लीड हैं। अक्षय और कृति की यह दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले दोनों हाउसफल 4 में साथ आ चुके हैं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर बेहद सफल रही थी। अक्षय और कृति की जोड़ी पहली बार सिंह इज़ ब्लिंग में आने वाली थी, मगर कृति ने शूटिंग शुरू होने से पहले फ़िल्म छोड़ दी और उन्हें एमी जैक्सन ने रिप्लेस किया था।

बच्चन पांडेय एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है। फरहाद सामजी इसका निर्देशन कर रहे हैं, जबकि साजिद नाडियाडवाला निर्माता हैं, जिनके साथ अक्षय की यह 10वीं फ़िल्म है। कोरोना वायरस पैनडेमिक से पहले बच्चन पांडेय पहले इसी साल क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली थी, मगर अक्षय ने आमिर ख़ान की गुज़ारिश पर यह डेट उनकी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए दे दी। हालांकि, कोविड-19 प्रकोप की वजह से दोनों ही फ़िल्में इस साल रिलीज़ नहीं हो सकेंगी।

2020 में पूरी कीं ये फ़िल्में

अक्षय कुमार ने लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद स्कॉटलैंड की उड़ान भरी, जहां उन्होंने बेलबॉटम की शूटिंग 40 दिन के शेड्यूल में पूरी की। इस पीरियड स्पाई फ़िल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी कर रहे हैं। फ़िल्म में अक्षय के साथ लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम किरदारों में हैं। फ़िल्म का टीज़र भी पिछले महीने रिलीज़ किया जा चुका है। बेलबॉटम अगले साल अप्रैल में रिलीज़ होगी।

इसके अलावा अक्षय ने डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही पृथ्वीराज का एक शेड्यूल यशराज स्टूडियो में पूरा कर लिया। इस इतिहास ड्रामा से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर डेब्यू करेंगी। वहीं, आनंद एल राय की फ़िल्म अतरंगी रे दिसम्बर तक पूरी कर लेंगे। इस फ़िल्म में अक्षय धनुष और सारा अली ख़ान के साथ नज़र आएंगे।

रिलीज़ के लिए तैयार फ़िल्में

2020 में अक्षय कुमार की पहली रिलीज़ लक्ष्मी है, जो 9 नवम्बर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है। रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी इस साल रिलीज़ नहीं हो सकी। अब अगले साल आएगी। पहले इसके सिनेमाघरों खुलने के बाद दिवाली पर आने की चर्चा थी। बेलबॉटम और पृथ्वीराज के अलावा अतरंगी रे भी 2021 में ही आएंगी।

Related Articles

Back to top button