विएना में हुई गोलीबारी पर इन देशों के प्रमुख ने जताया दुख, कहा- ऑस्ट्रिया के साथ हैं खड़े

ऑस्ट्रिया। ऑस्ट्रिया के विएना में सोमवार रात हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद दुनियाभर के देशों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों के प्रमुखों ने इस घटना पर दुख जताया है। फ्रांस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया सहित लगभग ज्यादातर देशों ने दुख की इस घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़े होने की बात कही।
नरेंद्र मोदी ने कहा ऑस्ट्रिया के साथ हैं खड़े
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विएना में हुई गोलीबारी पर दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि इस आतंकी हमले से दुख हुआ है और इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया केसाथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवार के साथ हैं’। बता दें कि विएना में घटना को अंजाम देने वाले कुछ हमलावर फरार है, जिसको ध्यान में रखते हुए भारत में 11 नवंबर तक ऑस्ट्रियाई दूतावास को जनता के लिए 11 नवंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं
ट्रंप ने जताया दुख
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों को रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूएस ऑस्ट्रिया, फ्रांस और पूरे यूरोप में कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में खड़ा है।
हिंसा के खिलाफ एकजुट होना चाहिए- जो बिडेन
उधर, अमेरिकी डेमोक्रेटिक प्रेसिडेंशियल उम्मीदवार जो बिडेन ने भी इस हमला पर दुख जताया है और कहा कि हम सभी को नफरत और हिंसा के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।





