ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

धमाकेदार फॉर्म में पृथ्वी शॉ, 12 चौके 3 छक्के से जमाया एक और आतिशी शतक

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ खेलने उतरी मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार फॉर्म जारी रखा है। क्वार्टर फाइनल में दमदार शतक जमाने वाले इस बल्लेबाज ने सेमीफाइनल में भी शतकीय पारी खेली है। महज 79 गेंद 12 चौके और 3 छक्के लगाते हुए पृथ्वी ने शतक का आंकड़ा छुआ।

विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पृथ्वी ने पारी की शुरुआत आतिशी अंदाज में की। उनके साथी यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान ने रन बनाना जारी रखा। पृथ्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से पहले अर्धशतक पूरा किया और फिर पारी को आगे बढ़ाते हुए शतक तक पहुंचाया। 79 गेंद पर 12 चौके और 3 छक्के की मदद से इस बल्लेबाज ने शतक पूरा किया।

धमाकेदार फॉर्म में पृथ्वी शॉ

इस टूर्नामेंट में यह पृथ्वी का चौथा शतक है, इसमें उनके बल्ले से एक दोहरा शतक भी देखने को मिला है। पृथ्वी ने वैसे तो तीन शतक ही बनाया है लेकिन एक दोहरा शतक होने की वजह से शतकों की संख्या चार है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 89 गेंद पर 105 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद पुडुचेरी के खिलाफ 152 गेंद पर 227 रन की खेली। क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ 123 गेंद पर 185 रन की बेमिसाल पारी खेली और अब सेमीफाइनल में भी सैंकड़ा जमाया।

भारतीय टीम से बाहरहोने के बाद लौटे फॉर्म में

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप होने के बाद पृथ्वी को टीम से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में उनको टीम में जगह नहीं दी गई थी। भारत लौटने के बाद प्रैक्टिस पर ध्यान लगाने वाले पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभाली और फॉर्म भी हासिल किया।

Related Articles

Back to top button