ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

श्रीलंका के बल्लेबाज को आउट देकर फंसे थर्ड अंपायर, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

नई दिल्ली। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक ऐसा फैसला देखने को मिला जो लेकर विवाद हो गया है। श्रीलंका के बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलका को थर्ड अंपायर ने फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के लिए आउट करार दिया। जबकि वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह गेंद और फील्डर के बीच आ गए थे उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका के बल्लेबाज गुनातिलका को ऑब्स्ट्रकटिंग द फील्ड या फिल्डिंग में बाधा पहुंचाने के लिए आउट दिया गया। मैच के 22 वें ओवर में कप्तान कीरोन पोलार्ड की गेंद पर गुणातिलका ने एक रक्षात्मक शॉट खेला गेंद उनके पैर के पार गिरी। नॉन स्ट्राइक पर खड़े उनके साथ पथुम निसांका ने रन लेने के लिए दौड़ लगाई। इसपर उनको रोकने की कोशिश में गुनातिलका गेंद के करीब आ गए।

यहां उनका संतुलन बिगड़ा और वह पीछे की तरफ लड़खड़ा गए। इस दौरान गेंद को उठाने की कोशिश कर रहे वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने अंपायर से आउट की अपील कर दी। फील्ड अंपायर ने फैसले के लिए थर्ड अंपायर का रुख किया और उन्होंने रिप्ले देखने के बाद गुणातिलका को आउट करार दिया।

इस फैसले के आने के बाद तमाम क्रिकेट के जानकारों ने इस पर आपत्ति जताई।

टॉम मूडी ने इसे गलत फैसला बताया को संजय मांजरेकर ने इसपर सहमति जताई।

एक यूजर ने लिखा, कि वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि गुनातिलका ने जानबूझकर कुछ भी नहीं किया। उनको नॉट आउट दिया जाना चाहिए था।

Related Articles

Back to top button