ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
देश

छत्तीसगढ़: मरवाही विस सीट पर हुए उपचुनाव में 71.99 फीसद मतदान, 10 को होगी मतगणना

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद रिक्त हुई मरवाही विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार की शाम पांच बजे तक 71.99 फीसद मतदान हुआ। कांग्रेस के उम्मीदवार डा.केके ध्रुव के सामने भाजपा के डा.गंभीर सिंह मैदान में हैं।

10 नवंबर को होगी मतगणना,  कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए समय आरक्षित था

10 नवंबर को मतगणना होगी। शुरुआती दो घंटे में मतदान की गति धीमी रही, पर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। शाम पांच से छह बजे का समय कोविड-19 संक्रमित मतदाताओं के लिए आरक्षित किया गया था।

कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए, मतदाताओं को वितरित हुए मास्क और ग्लब्स 

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दलों को पीपीई किट, मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर का भी वितरण किया था। मतदान करने पोलिंग बूथ आने वाले मतदाताओं को मास्क के अलावा ग्लब्स का वितरण किया गया। संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। वहीं देर रात तक ईवीएम गौरेला के गुरुकुल स्थित स्ट्रांग रूम में जमा होती रहीं।

कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने से रुका मतदान, बदली गईं ईवीएम

मतदान शुरू होते ही गिरवर मतदान केंद्र की एक मशीन खराब हो गई। ईवीएम के पहले नंबर का बटन काम नहीं कर रहा था। भाजपा के चुनाव अभिकर्ताओं ने मशीन बदलने की मांग की। इसके चलते आधे घंटे मतदान रुका रहा। गिरवर के अलावा मतदान केंद्र खैरझिटी में भी एक ईवीएम के खराब होने होने की जानकारी मिली है। मशीन बदलने के एक घंटे बाद मतदान प्रारंभ हो पाया। पेंड्रा के पतगंवा उपकेंद्र और बूथ क्रमांक 143 की ईवीएम खराब होने के बाद उसे बदला गया है। बचरवार में भी ईवीएम बदली गई। मरवाही के बूथ 146 में विवाद की स्थिति भी बनी। मरवाही में कुल मतदाता एक लाख 90 हजार 907 और कुल मतदान केंद्र 286 थे।

Related Articles

Back to top button