ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

नक्सलियों के गढ़ में भी रही लोकतंत्र की जय-जय

मोतिहारी । कोरोना व नक्सल गतिविधियों के डर के बावजूद भी मधुबन विधानसभा के मतदाताओं ने जिस उत्साह का प्रदर्शन किया, उसकी कल्पना भी नहीं की गई थी। नक्सल प्रभावित इलाकों में बेशक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। यहां के तमाम मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। शाम के 5 बजे तक यहां कुल 61 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। यहां बता दें कि मधुबन कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। वर्ष 2005 में यह क्षेत्र तब चर्चा में आया था जब एक साथ 300 से ज्यादा नक्सलियों ने धावा बोल दिया था। स्थानीय पंकज कुमार बताते हैं कि यह सुखद है कि लोग बिना किसी भय के वोट के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। पकड़ीदयाल, फेनहारा, शेखपुरवा सहित तमाम जगहों पर वोट देने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। आधी आबादी ने भी भारी तादाद में मतदान प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाई। बूथ संख्या 190 पर मतदान के लिए पहुंची अनिता देवी की माने तो मधुबन अब बदल चुका है। अब डरने जैसी कोई बात नहीं है। फेनहारा रुपौलिया के संतोष पाण्डेय ने कहा कि देखिए, अब यहां नक्सली हवा है। लोकतंत्र की जय-जयकार है। लोग स्वेच्छापूर्वक बिना भय के घरों से निकलकर वोट देने आ रहे हैं। बता दे कि मधुबन विधानसभा सीट से राज्य सरकार में सहकारिता मंत्री और बीजेपी नेता राणा रणधीर चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने महागठबंधन की ओर से आरजेडी के टिकट पर मदन साह पहली बार चुनावी ताल ठोक रहे हैं। वहीं, यहां के पूर्व विधायक शिवजी राय भी इस बार जाप के टिकट पर मैदान में उतर आए हैं। 2015 के चुनाव में जब बीजेपी और जेडीयू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा तब भी इस सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया था।

Related Articles

Back to top button